23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ

Indiareporter Live
शेयर करे

दुनिया की सबसे बड़ी एमआईएम निर्माता कंपनी इंडो एमआईएम ला रही है मेगा आईपीओ 

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 21 जुलाई 2026। प्रिसीजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाने वाली इंडो एमआईएम लिमिटेड का ₹3812 करोड़ का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ ) 23 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा और 27 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर ₹461 से ₹485 का प्राइस बैंड तय किया है। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग ₹24,000 करोड़ आंका गया है।

यह आईपीओ ₹500 करोड़ के फ्रेश इश्यू और 6.82 करोड़ इक्विटी शेयरों की ऑफर फॉर सेल  का मिश्रण है। फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से ₹400 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने बकाया कर्ज के पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान में करेगी, जबकि शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों पर खर्च की जाएगी।

1996 में स्थापित बेंगलुरु मुख्यालय वाली इंडो एमआईएम मेटल इंजेक्शन मोल्डिंग (एमआईएम) तकनीक के जरिए प्रिसीजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स का निर्माण करती है। कंपनी के भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और मेक्सिको में कुल 15 विनिर्माण संयंत्र हैं। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने ₹4193 करोड़ का परिचालन राजस्व और ₹533 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी ऑटोमोबाइल, रक्षा, मेडिकल, उपभोक्ता और एयरोस्पेस क्षेत्रों के लिए 9,000 से अधिक प्रकार के उत्पाद बनाती है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

Leave a Reply

Next Post

लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू

शेयर करेलोहिया कॉर्प का पब्लिक ऑफर, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 21 जुलाई 2026। टेक्निकल टेक्सटाइल्स के लिए मशीनरी और उपकरण बनाने वाली अग्रणी कंपनी लोहिया कॉर्प लिमिटेड (पूर्व नाम कानपुर पैकेजिंग मशीन्स लिमिटेड) का ₹3,547 करोड़ का पब्लिक इश्यू 23 जुलाई 2026 से […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग