10वीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 20 नवंबर 2025। बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 18वीं विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव हुए थे। इसमें एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 सीटों पर जीत हासिल की थी। नीतीश कुमार पहली बार 3 मार्च 2000 को 7 दिनों के लिए सीएम बने थे। नीतीश कुमार के अलावा डिप्टी सीएम के रूप में विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने भी शपथ ली। इसके अलावा अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में मंच पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। नीतीश सरकार में विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जयसवाल, अशोक चौधरी ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

74 साल के नीतीश कुमार नवंबर 2005 से मुख्यमंत्री हैं। साल 2014-15 में 9 महीने का संक्षिप्त अंतराल था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 202 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) सुप्रीमो नीतीश कुमार ने बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 19 नवंबर को नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

बिहार के पटना में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा कि विकसित बिहार के सपने को पूरा करना चुनौती है। कानून के राज में बिहार का विकास हो, यही सरकार की प्राथमिकता है। मैं पहले भी मंत्री था, लेकिन मुझे संगठन की सेवा करनी थी। यह चुनाव मैंने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रहते लड़ा था। अब मैं फिर से मंत्री बन गया हूं।

Leave a Reply

Next Post

शुगर रोगियों के लिए वरदान है ये पाउडर, सिर्फ आधा चम्मच ही दिखा देगा कमाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 20 नवंबर 2025। गुड़मार जिसे ‘मधुनाशिनी’ भी कहा जाता है, आयुर्वेद में एक बहुत ही गुणकारी औषधीय जड़ी-बूटी मानी जाती है। इसका अर्थ ही होता है जो गुड़ (शक्कर) को नष्ट करे।  यानी यह ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए बेहतरीन है। अगर आप गुड़मार […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए