पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर सोनिया और राहुल गांधी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए न्याय योजना का शुभारंभ किया

indiareporterlive
शेयर करे

सोनिया गांधी ने कहा- भूपेश बघेल राजीव के भावना के अनुरूप काम कर रहे हैं, ‘किसान न्याय योजना राजीव जी के सपनों को साकार करने जैसा’,

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 21 मई 2020। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ किया। सोनिया गांधी और राहुल गांधी नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शामिल हुए।  

इस योजना का शुभारंभ कार्यक्रम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत और अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे। सोनिया गाँधी और राहुल गांधी ने किसानों के हित मे प्रारंभ की गई छत्तीसगढ़ सरकार इस अभिनव योजना के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमण्डल के सहयोगियों की सराहना की।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई देश मे अपनी तरह की पहली योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान, मक्का और गन्ना (रबी) उत्पादक किसानों के खाते में लगभग 5700 करोड़ रूपए की राशि किसानों को खेती किसानी के लिए प्रोत्साहित करने, उन्हें उपज का सही दाम  दिलाने के उद्देश्य से आदान सहायता के रूप में दी जा रही है। यह राशि चार किश्तों में किसानों को दी जाएगी। आज इसकी पहली किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए की राशि आज डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में ऑनलाइन अंतरित की गई।

इस कार्यक्रम में जिलों से सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, किसान और विभिन्न योजनाओं के हितग्राही भी वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़े।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश में अड़े शराब ठेकेदार, दुकान खोलने को तैयार नहीं

शेयर करेभोपाल।लॉकडाउन 3 में ही देश के ज्यादातार राज्यों में शराब की दुकानें खुल गई थीं। लेकिन मध्यप्रदेश में शराब ठेकेदारों और सरकार के बीच ठन गई है। ठेकेदारों ने सरकारी आदेश के बावजूद दुकान खोलने से मना कर दिया है। ठेकेदार ऐसे तो कोरोना के खौफ की वजह से ऐसा नहीं […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस