थरूर का पाकिस्तान के लिए उमड़ा प्यार ! कहा- सऊदी-पाक डील पर ओवररिएक्ट न करे भारत”, भड़क गए सुरक्षा विशेषज्ञ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 सितंबर 2025। कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर बयान दिया है, लेकिन उनका “ ओवररिएक्ट न करें ” वाला रुख अब सवालों के घेरे में आ गया है। थरूर ने कहा कि यह समझौता केवल पुराने रिश्तों का औपचारिक रूप है और इसमें भारत को ज़्यादा प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। लेकिन विदेश नीति विशेषज्ञों और विपक्षी नेताओं ने इसे “लापरवाह रवैया”  बताते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ किसी भी रक्षा गठबंधन को  हल्के में लेना भारत की सुरक्षा से खिलवाड़  है।

आलोचकों का कहना है कि जिस समझौते में यह साफ लिखा है कि “किसी एक देश पर हमला दोनों देशों पर हमला माना जाएगा” ,उसे नज़रअंदाज़ करना खतरनाक हो सकता है। पाकिस्तान पहले से ही आतंकवाद को शह देता है और सऊदी अरब जैसी ताक़तवर शक्ति के साथ उसका रक्षा समझौता भारत के लिए सीधे खतरे का संकेत है।थरूर ने अपने बचाव में कहा कि भारत के खाड़ी देशों के साथ रिश्ते पहले से मज़बूत हैं और राजनयिक इस पर काम कर रहे हैं। लेकिन विपक्ष का कहना है कि “डिप्लोमैटिक रिलेशन” पर भरोसा करके सुरक्षा जोखिम को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

बीजेपी प्रवक्ताओं ने थरूर पर आरोप लगाया कि वह हमेशा पाकिस्तान के पक्ष में नरम रुख अपनाते हैं। एक नेता ने कहा-“जब पाकिस्तान खुले तौर पर भारत विरोधी साजिशें कर रहा है, तब कांग्रेस नेता यह कह रहे हैं कि ओवररिएक्ट न करें। यह देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है।” विदेश मंत्रालय (MEA) ने भी साफ किया कि भारत इस समझौते के प्रभावों का गहराई से अध्ययन करेगा। MEA प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि  राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भारत किसी भी खतरे को अनदेखा नहीं करेगा। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या थरूर का बयान सिर्फ राजनीतिक बयानबाज़ी था या वह सचमुच भारत की सुरक्षा चिंताओं को गंभीरता से नहीं ले रहे?

Leave a Reply

Next Post

गुमला में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, हथियार भी बरामद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 24 सितंबर 2025। झारखंड के गुमला जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लवादाग जंगल में बुधवार की सुबह झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के ठिकाने पर […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला