सेलर धान खरीदी केन्द्र में 598 किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा गया 21475 क्विंटल धान

indiareporterlive
शेयर करे

धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट है किसान  

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 05 जनवरी 2021। जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बिक्री का आॅनलाईन प्रकिया से तत्काल भुगतान प्राप्त हो रहा है। इससे किसानों में संतोष है और वे उत्साह के साथ खरीदी केन्द्रों में अपना धान बेचने पहुंच रहे है। विकासखण्ड बिल्हा के सेलर धान खरीदी केन्द्र में 598 किसानों से 21475 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसके लिए किसानों को 2 करोड़ 82 लाख 46 हजार रूपये का भुगतान किया गया।  

सेलर धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी दिलीप कैवर्त ने बताया कि यहां 795 पंजीकृत किसान है एवं धान का पंजीकृत रकबा 778 हेक्टेयर है। इस केन्द्र में गांव पिपरा, सेलर एवं मोहरा के किसान धान बेचने आते है। विगत वर्ष यहां पंजीकृत किसानों की संख्या 745 थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधाएं के चलते किसानों की पंजीयन संख्या में ईजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि केन्द्र में बारदाने भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैै। यहां कुल 74706 मानक बारदाना प्राप्त हुआ था, जिनमें से 53688 बारदानों का उपयोग किया गया। धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आये रथराम कश्यप यहां की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आये। उन्होंने बताया कि धान खरीदी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आयी। टोकन व्यवस्था शानदार है। वे 58 क्विंटल धान बेच चुके है। उन्होंने बताया कि उनकी कृषि जमीन 4.36 एकड़ है। इसी प्रकार रामचंद्र कश्यप भी धान खरीदी की व्यवस्था से संतुष्ट है। उन्होंने बताया कि उनकी कृषि भूमि 1.3 एकड़ है और उन्होंने 26 क्विंटल धान की ब्रिकी की है। उन्होंने बताया कि धान का टोकन कटाने से लेकर तौलाई तक उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं। राशि भी खाते में समय पर अंतरित हो जा रही है। श्रीमती विद्या साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 2500 रूपए में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से उन्हें बहुत सहारा मिला है। अब साहूकारों से मुक्ति मिल गई है। उनकी कृषि भूमि 4 एकड़ हैं और उन्होंने 48 क्विंटल धान इस केन्द्र में बेचा है।

Leave a Reply

Next Post

आदिवासी किसान ने मुख्यमंत्री को दिया सौ रूपया ईनाम : बघेल को बताया - "गोबर बेचकर कमाए 32 हजार रूपए"

शेयर करेअभिभूत हुए मुख्यमंत्री ने स्नेह के साथ स्वीकारी भेंट “आप मन के राज में गांव के मनखे हा राम राज म जियत हे, अइसे लागत हे” इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 05 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान जब पाली तानाखार विधायक मोहित राम […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल