सिमरन बग्गा का “Saa-E-Yaa” दिलों को छूने को तैयार

Indiareporter Live
शेयर करे

सिमरन बग्गा का “Saa-E-Yaa” छूएगा जज़्बात

“Saa-E-Yaa” से सिमरन बग्गा का नया धमाका

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 23 अप्रैल 2026। सोशल मीडिया की दुनिया से निकलकर म्यूज़िक और विज़ुअल स्टोरीटेलिंग में अपनी अलग पहचान बना रहीं सिमरन बग्गा अब अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ के साथ दर्शकों को एक भावनात्मक सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। गोवा की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया यह रोमांटिक गीत न सिर्फ आंखों को सुकून देता है, बल्कि दिल को भी छूने का दावा करता है। खास बात यह है कि सिमरन इस प्रोजेक्ट में सिर्फ लीड एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि डायरेक्टर की भूमिका में भी नजर आएंगी।

गाने में उनके साथ अर्पितोष अशोक दिखाई देंगे, जबकि संगीत की कमान अमित मुथरेजा, परिवेश सिंह और सागर लाहौरी की टीम ने संभाली है। गाने की कहानी पहले प्यार, जुदाई और एहसास की उस कशमकश को दिखाती है, जो आज की पीढ़ी के रिश्तों को आईना दिखाती है।

सिमरन कहती हैं, “आज के दौर में रोज़ कई गाने आते हैं, लेकिन हमने ऐसी धुन चुनी है जो लोगों के दिलों में बस जाए। पूरी टीम ने इसे बेहद शिद्दत से बनाया है और फाइनल आउटपुट देखकर मैं संतुष्ट हूं।” वह आगे जोड़ती हैं, “समंदर की लहरें सुकून देती हैं, इसलिए गोवा की लोकेशन इस गाने की भावना से पूरी तरह मेल खाती है।” अपने विज़न और जुनून के साथ, सिमरन बग्गा का ‘साईया’ अब रिलीज़ से पहले ही चर्चा का हिस्सा बन चुका है।

Leave a Reply

Next Post

'लश्कर-जैश पर नकेल कसे पाकिस्तान', पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी सांसदों ने एकसुर में उठाई मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 23 अप्रैल 2026। अमेरिकी सांसद ब्रैड शर्मन ने पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। वाशिंगटन में भारतीय दूतावास ने आतंकवाद की मानवीय कीमत विषय पर एक प्रदर्शनी लगाई थी। इस दौरान शर्मन ने 2025 के पहलगाम […]

You May Like

लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ....|....खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, चलती ट्रेन से कूदा संदिग्ध; यात्री भी गिरफ्तार....|....कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी:आतंकी ठिकाना ध्वस्त, 5 AK राइफलें, भारी हथियारों का जखीरा बरामद....|....बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा जम्मू: अमरनाथ यात्रा का सबसे बड़ा काफिला रवाना, 93 हजार भक्तों ने किए दर्शन....|....नेता प्रतिपक्ष का कांग्रेस पर हमला, बोले- आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी में पहुंची राम मंदिर