कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य

Indiareporter Live
शेयर करे

करीब 40 करोड़ की लागत से हो रहा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 29 जुलाई 2026। जशपुर में कोतबा-बागबहार मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसका निर्माण पूर्ण होने के बाद मार्ग की स्थिति पूरी तरह बेहतर हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 39 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से बागबहार-कोतबा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसे इस साल अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सड़क के निर्माण का कार्य निरंतर जारी है। अब तक 10 किलोमीटर लंबाई में सब-ग्रेड स्तर तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं बागबहार की ओर से ग्रेन्युलर सब-बेस (जीएसबी) का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लगभग एक किलोमीटर हिस्से में जीएसबी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इनके साथ ही मार्ग में पड़ने वाले 7 पुलियों के निर्माण भी पूर्ण कर लिये गये हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए मौजूदा सड़क पर बने गड्ढों की अस्थायी मरम्मत एवं भराई लगातार कराई जा रही है। सड़क की स्थायी समस्या का समाधान नए मार्ग के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ही संभव होगा। विभाग ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान कुछ समय के लिए यातायात में असुविधा होना स्वाभाविक है, फिर भी लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। 

लोक निर्माण विभाग के पत्थलगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने की पूरी कोशिश की जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही बेहतर, सुरक्षित और सुगम सड़क की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Next Post

संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान

शेयर करेअपराजिता महिला सहायता केंद्र बना मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं निराश्रित महिलाओं के पुनर्वास का सशक्त मॉडल इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर,  29 जुलाई 2026। समाज कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा संचालित अपराजिता महिला सहायता केंद्र आज उन महिलाओं के लिए नई उम्मीद का केंद्र बन गया है, जो मानसिक अस्वस्थता, […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस