सद्दाम हुसैन की बेटी का संदेश: एक-दूसरे को माफ कर अरब के बदलाव में भूमिका निभाएं इराकी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बागदाद 02 जनवरी 2022। इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन को फांसी देने के 15 साल बाद उनकी बेटी रगद हुसैन ने देश के लोगों से एकता दिखाने और अरब जगत में बदलाव लाने के लिए उनकी भूमिका अदा करने को कहा है। रगद ने कहा, सभी संप्रदाय अपनी पृष्ठभूमि को छोड़कर एक-दूसरे को माफ कर दें और आपसी मतभेद भुलाकर देश की बड़ी ताकत बनें। सद्दाम हुसैन को 30 दिसंबर 2006 में फांसी मिली थी। पिता की बड़ी सी तस्वीर के आगे बैठकर रगद सद्दाम हुसैन ने इराकी लोगों से कहा कि वे एक-दूसरे की शत्रुता को भुला दें और अरब के किसी गुट में शामिल नहीं हों। अपने पिता की 15वीं बरसी पर एक रिकॉर्डेड संदेश में रगद ने भविष्य में इराक की राजनीति में आने से इनकार नहीं किया। उन्होंने सुरक्षा बलों व ईरान समर्थित विद्रोहियों की प्रर्दशनकारियों पर गोलीबारी का हवाला देते हुए कहा, जिन लोगों ने अक्तूबर क्रांति में अपनों को खोया है, उन्हें इसके दोषियों को माफ नहीं करना चाहिए। रगद की शादी स्कूल में पढ़ने के दौरान महज 15 साल की उम्र में हो गई थी और 1996 में 25 वर्ष की उम्र ने उन्होंने अपने परिजनों के कहने पर तलाक ले लिया और दो दिन बाद ही उनके पति की हत्या हो गई। 2018 में रगद का नाम तत्कालीन इराक सरकार ने मोस्ट वांटेड सूची में डाल दिया।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में आई कोरोना की तीसरी लहर? सीएम अरविंद केजरीवाल आज COVID-19 की स्थिति पर करेंगे अहम कॉन्फ्रेंस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जनवरी 2021। दिल्ली में एक बार फिर दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ते कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों के चलते सरकार और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टेंशन बढ़ गई है। दिल्ली में आज संक्रमण दर बढ़कर 3.64 प्रतिशत हो गई है। हालात से निपटने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां जारी […]

You May Like

किसानों को 30 रुपए किलो मिलेगी शक्कर....|....40 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार....|....निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना (अतिरिक्त प्रभार) नृपेंद्र नाथ ने किया रायगढ़ क्षेत्र के छाल खदान का दौरा....|....सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’....|....स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश: 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई....|....कॉलेज छात्रा की खुदकुशी के मामले में NSUI नेता पर FIR....|....छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाने की कोशिश! हालत नाजुक, आरोपी फरार....|....फर्जी IAS तृप्ति पर तीसरी एफआईआर दर्ज....|.... ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या, मुठभेड़ में 'ढाबा' का हाफ एनकाउंटर....|....रात को जन्मदिन पार्टी के बाद गला रेतकर मजदूर की हत्या