रत्ती भर भी नहीं बदला तालिबान, पूर्व सैनिकों को मारा, हज़ारा समुदाय के भी 13 लोगों को किया कत्ल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काबुल 05 अक्टूबर 2021। तालिबान के लड़ाकों ने अवैध तरीके से 13 हज़ारा समुदाय के लोगों को मार डाला है। इनमें से अधिकार अफगान सैनिक बताए जा रहे हैं जिन्होंने विद्रोहियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। ये हत्याएं कथित तौर पर तालिबान द्वारा काबुल पर कब्जे के दो हफ्ते बाद हुई हैं। एमनेस्टी की एक जांच मुताबिक ये हत्याएं 30 अगस्त को दयाकुंडी प्रांत के कहोर गांव में हुई हैं। पीड़ितों में से 11 अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के सदस्य थे और दो नागरिक थे, जिनमें एक 17 साल की लड़की भी शामिल थी।

बता दें कि अफगानिस्तान में करीब 10 फीसद हज़ारा समुदाय के लोग रहते हैं। हज़ारा समुदाय की आबादी करीब 40 लाख बताई जाती है। हज़ारा लोगों की हत्या को लेकर एमनेस्टी के महासचिव, एग्नेस कैलामार्ड ने कहा है कि हज़ारा लोगों की अमानवीय मौत इस बात का सबूत है कि तालिबान फिर से वही से वही भयानक अपराध कर रहे हैं जो उन्होंने अपने पिछले शासन के दौरान की थी। इन हत्याओं को लेकर अब तक तालिबान ने कोई बयान या सफाई नहीं दी है। एमनेस्टी ने जानकारी दी है कि दयाकुंडी के लिए तालिबान द्वारा नियुक्त पुलिस प्रमुख सादिकुल्ला आबेद ने किसी भी तरह की हत्या से इनकार किया है और सिर्फ इतना कहा कि तालिबान का एक सदस्य प्रांत में हमले में घायल हो गया था। इन हत्याओं को लेकर अब तक तालिबान ने कोई बयान या सफाई नहीं दी है।

तालिबान ने 14 अगस्त को दयाकुंडी प्रांत पर नियंत्रण कर लिया था। इसके बाद अनुमानित 34 पूर्व सैनिकों ने खिदिर जिले में सुरक्षा की मांग की। सैनिक, जिनके पास सरकारी सैन्य उपकरण और हथियार थे, तालिबान के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार हो गए। 30 अगस्त को करीब 300 तालिबान लड़ाके दहानी कुल गांव के पास एक काफिले में पहुंचे, जहां सुरक्षा बल के सदस्य रह रहे थे, जिनमें से कुछ परिवार के सदस्यों के साथ थे। सुरक्षा बलों ने अपने परिवारों के साथ क्षेत्र छोड़ने का प्रयास किया, तालिबान लड़ाकों ने उन्हें पकड़ लिया और भीड़ पर गोलियां चला दीं, जिसमें मासूमा नाम की एक 17 वर्षीय लड़की की भी मौत हो गई। एमनेस्टी ने कहा कि उसने हत्याओं के बाद ली गई तस्वीरों और वीडियो सबूतों की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Next Post

न्यू अर्बन कानक्लेव में PM नरेन्द्र मोदी बोले- मुझे बेहद खुशी है पीएम आवास योजना की 80 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 05 अक्टूूबर 2021। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लम्बे समय बाद मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय प्रधानमंत्री मोदी ने न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। न्यू अर्बन […]

You May Like

भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक