अवैध शराब के खिलाफ आबकारी की कार्रवाई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 13 अक्टूबर 2020। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर एवं सहायक आयुक्त टी.पी. भूसाखरे के मार्गदर्शन में जिला आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा 13 अक्टूबर 2020 को जिले के विभिन्न ग्रामों में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना तखतपुर के ग्राम सोनबंधा में कच्ची शराब बनाने तथा बेचने की सूचना पर सघन अभियान चलाकर 120 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब एवं 15000 किलोग्राम मदिरा बनाने योग्य महुआ लहान जप्त किया और प्रकरण कायम कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

उपायुक्त आबकारी श्रीमती ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री टी.पी. भूसाखरे के निर्देशन जिले के आबकारी टीम द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध सतत् अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान सतत् जारी रहेगा। इस अभियान के दौरान पकड़े गये सभी आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण कायम किया गया है। जिसमें 02 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) व 59(क) एवं 03 व्यक्तियों के विरूद्ध 34(1)क,च के तहत प्रकरण कायम किया गया। उक्त कार्यवाही से अवैध रूप से महुआ शराब बनाने वाले सक्ते में है। संयुक्त दल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एल.के.चैबे, रवीन्द्र कुमार पाण्डेय, अजय ध्रुर्वे, आबकारी उपनिरीक्षक आनंद कुमार वर्मा, धीरज कुमार कनौजिया, मुकेश कुमार पाण्डेय एवं सहयोगी स्टाॅफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Next Post

वनांचल के आदिवासी किसानों के लिए रेशम कीट पालन बना अतिरिक्त आय का जरिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 13 अक्टूबर 2020। वनांचल के आदिवासी किसानों के लिए रेशम कीट पालन अतिरिक्त आय का जरिया बन गया है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम जोरण्डाझरिया के लगभग 10-12 श्रमिकों ने टसर ककून का उत्पादन से रोजगार के संबंध में अपनी रुचि दिखाई। […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल