चीन की तरफ से ही होती है भारत-तिब्बत सीमा पर घुसपैठ, विवाद सुलझाने के पक्ष में नहीं ड्रैगन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जनवरी 2022। तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रमुख या सिक्योंग, पेनपा शेरिंग ने भारत-तिब्बत सीमा पर घुसपैठ के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, सीमा पर सभी घुसपैठ एकपक्षीय रही हैं और चीन ने ही की हैं। शेरिंग ने कहा कि तिब्बत ने 1914 की संधि पर हस्ताक्षर किये थे, जिसमें उसके और भारत के बीच मैकमोहन लाइन पर सीमा निर्धारित की गयी। उन्होंने कहा कि तब से तवांग भारत का अभिन्न हिस्सा है। तवांग और लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच संघर्ष पर उन्होंने कहा, 1959 तक भारत और चीन के बीच कोई सीमा नहीं थी, तिब्बत के साथ थी। उन्होंने कहा,  हम 1914 के शिमला समझौते के पक्षकार हैं और मैकमोहन लाइन को वैध सीमा मानते हैं। उन्होंने कहा, ‘चीन की आक्रामकता भारत के खिलाफ बिना किसी उकसावे के है। भारत अपने रुख पर कायम है और चीन को कड़ा संदेश दे रहा है। 

विवाद खत्म करने के पक्ष में नहीं चीन 
शेरिंग ने कहा कि चीन का कई एशियाई देशों के साथ लंबा विवाद रहा है और वह इन्हें सुलझाने का इच्छुक नहीं है। जब अमेरिका-चीन संबंधों की बात आती है तो चीन  शिकायत करता है  कि उन्हें समान नहीं माना जाता, लेकिन जब एशिया में अन्य देशों की बात आती है तो वे कभी उनसे समान बर्ताव नहीं करते। उन्होंने कहा, चीन की ताइवान और तवांग जैसे हॉट स्पॉट को ज्वलंत बनाये रखने की नीति है ताकि उसकी नाकामियों से दुनिया का ध्यान हटाया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बोले- भारत में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के सकारात्मक लक्षण दिख रहे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जनवरी 2023। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने मंगलवार को कहा कि भारत को इस दशक के अंत तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाली तीन सकारात्मक बातें तकनीकी क्षेत्र में नजर आ रही हैं। इनमें तेजी से बढ़ते कृत्रिम […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग