एशियन चैम्पियन ट्राफी : भारतीय हॉकी खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव, कोरिया के खिलाफ मैच कैंसिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 दिसम्बर 2021 । एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है. इस वजह से मेजबान और गत चैम्पियन कोरिया के खिलाफ बुधवार को होने वाला मैच रद्द कर दिया गया. एशियाई हॉकी महासंघ (AHF) का इस मामले अभी बयान आना बाकी है, लेकिन हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने पुष्टि की कि एक खिलाड़ी का परीक्षण पॉजिटिव आया है. एएचएफ के बयान से टूर्नामेंट में भारत की भागीदारी पर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है.

सूत्र ने मीडिया से कहा, ‘हां, एक खिलाड़ी का परीक्षण पॉजिटिव आया है और इसलिए कोरिया के खिलाफ मैच रद्द कर दिया गया है. इस मामले में एएचएफ आगे बयान जारी करेगा.’

महामारी ने मंगलवार को ही टूर्नामेंट को प्रभावित कर दिया था, जब भारत का मलेशिया के खिलाफ दूसरा मैच कोविड से जुड़े मुद्दों के कारण रद्द कर दिया गया था.मलेशिया को प्रतियोगिता के कम से कम पहले दो दिन बाहर रहना पड़ा, क्योंकि उसकी एक खिलाड़ी नूरुल फ़ैज़ाह शफ़ीक़ाह ख़लीम का दक्षिण कोरिया पहुंचने पर किया गया कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया था.

सूत्रों के अनुसार मलेशिया की तरह भारतीय दल को भी एक खिलाड़ी का परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद पृथकवास पर रहना पड़ सकता है.पिछली बार की उपविजेता भारत ने इससे पहले थाईलैंड को 13-0 से करारी शिकस्त दी थी, जिसमें ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने पांच गोल दागे थे. भारत अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की महिला रैंकिंग में नौवें स्थान पर है और इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम है.महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन पहले 2020 में किया जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे कई बार स्थगित करना पड़ा था.

Leave a Reply

Next Post

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत:पुल से 20 फीट नीचे गिरीं दो महिलाएं, युवक ने मौके पर दम तोड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 08 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठी दोनों महिलाएं उछलकर पुल […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल