मोठाबाड़ी हिंसा के बाद बंगाल में 34 गिरफ्तार, इंटरनेट बंद; हाईकोर्ट ने मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 29 मार्च 2025। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मालदा जिले के मोठाबाड़ी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़पों पर जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि राज्य को मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सावधानी से काम करना चाहिए। हिंसा प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। 

तीन अप्रैल तक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश
न्यायमूर्ति सौमेन सेन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा, राज्य को अपने नागरिकों के अधिकारों को संरक्षित करने की जरूरत है। उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को 3 अप्रैल तक हिंसा पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

जल्द सामान्य होंगे हालात: सबीना यास्मिन
राज्य मंत्री और स्थानीय टीएमसी विधायक सबीना यास्मिन ने बताया, हमने समुदायों के बीच शांति बैठक आयोजित की है। बैठक सकारात्मक रही और हमें उम्मीद है कि हालात जल्द सामान्य होंगे। उन्होंने कहा कि रामनवमी और ईद के चलते धारा 144 लागू नहीं की गई, लेकिन बड़े जमावड़े पर रोक रहेगी। मोठाबाड़ी क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स और राज्य सशस्त्र पुलिस की टुकड़ियां गश्त कर रही हैं।

प्रशासन ने 34 लोगों को किया गिरफ्तार, इंटरनेट निलंबित
झड़पों के बाद प्रशासन ने 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और संवेदनशील क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी। अधिकारियों ने बताया कि भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच दिनभर शांति बनी रही। पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि कालियाचक ब्लॉक के संवेदनशील इलाकों में तीन कंपनियां तैनात हैं। हमारे जवान बाजारों सहित पूरे इलाके में मोबाइल टीम्स के साथ गश्त कर रहे हैं। मालदा पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उपद्रवियों की तलाशी और गिरफ्तारी के अलावा, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पिकेट लगाए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

धार्मिक स्थल के पास तनाव बढ़ने के बाद हुई हिंसा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बुधवार शाम एक धार्मिक जुलूस के बाद एक धार्मिक स्थल के पास तनाव बढ़ा, जिसके बाद गुरुवार को हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ और हमले हुए। पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज में पहचाने गए आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा गया, जबकि बाकी को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। फिलहाल इलाके में स्थिति तनाव है लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस चौकसी बनाए हुए है। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी कल संघ के स्मृति मंदिर में करेंगे नवरात्र पूजा; छत्तीसगढ़ को देंगे 33 हजार करोड़ की सौगात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 29 मार्च 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चैत्र नवरात्रि के पहले दिन रविवार को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्मृति मंदिर में प्रतिपदा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर दीक्षाभूमि जाकर डॉ. बीआर आंबेडकर को […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस