पहली बार मिस्र में युद्धाभ्यास का हिस्सा बनी वायुसेना, मिग-29 लड़ाकू विमान दिखाएंगे अपनी ताकत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 अगस्त 2023। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने रविवार को मिस्र में शुरू हुए 21 दिवसीय बहुपक्षीय युद्धाभ्यास के लिए अपने पांच मिग-29 लड़ाकू जेट, छह परिवहन विमान के अलावा स्पेशल फोर्स के एक दस्ते को भी भेजा है। यह पहला मौका है जब भारतीय सेना मिस्र में हर दो साल पर होने वाले इस युद्धाभ्यास का हिस्सा बनी है। ब्राइटस्टार कहलाने वाला तीनों सेनाओं का यह युद्धाभ्यास काहिरा एयरबेस पर हो रहा है। इसमें मेजबान देश और भारत के अलावा अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर की सेनाएं भी शामिल हैं।

भारतीय वायुसेना का एक दल रविवार को मिस्र के लिए रवाना हुआ। इस 21 दिवसीय युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के पांच मिग-29 लड़ाकू विमान, छह परिवहन विमान और इसके विशेष बल के कर्मियों का एक समूह भाग ले रहा है। जानकारी के मुताबिक, त्रि-सेवा युद्धाभ्यास ब्राइट स्टार-23 में भारतीय सेना पहली बार भाग ले रही है। इसमें भारत और मिस्र के साथ ही अमेरिका, सऊदी अरब, यूनान और कतर की वायुसेना भी शामिल हो रही हैं।

भारतीय वायुसेना के दल में पांच मिग-29, दो आईएल-78, दो सी-130 और दो सी-17 विमान शामिल हैं। भारतीय वायु सेना के गरुड़ विशेष बल के कर्मियों के साथ-साथ नंबर 28, 77, 78 और 81 स्क्वाड्रन के कर्मी अभ्यास में भाग ले रही है। भारतीय वायु सेना के परिवहन विमान भारतीय सेना के लगभग 150 कर्मियों को एयरलिफ्ट भी देगा।

Leave a Reply

Next Post

'यह बदले की राजनीति नहीं, हम बस न्याय चाहते हैं', कोरोना में हुईं मौतों की जांच पर बोले शिवकुमार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बंगलुरू 20 अगस्त 2023। कोरोना काल में भाजपा सरकार के दौरान अस्पतालों में हुईं कथित अनियमिताओं की कर्नाटक सरकार जांच करेगी। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का कहना है कि ‘उनकी सरकार, बदले की राजनीति नहीं कर रही है, वह बस चाहते हैं कि […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं