व्हाइट हाउस ने ट्रंप टैरिफ की नई सूची जारी की, इसमें भारत भी शामिल; लागू करने की तारीख भी टाली

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 01 अगस्त 2025। अमेरिका ने भारत समेत कई अन्य देशों पर लगने वाला टैरिफ एक हफ्ते के लिए टाल दिया है। पहले ये टैरिफ 1 अगस्त से लागू होना था, लेकिन अब यह 7 अगस्त से लागू होगा। गुरुवार को व्हाइट हाउस ने उन देशों की सूची जारी की, जिन पर अमेरिकी सरकार ने टैरिफ लगाया है या फिर संशोधित किया है। ‘पारस्परिक टैरिफ दरों में और संशोधन’ शीर्षक वाले एक कार्यकारी आदेश में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के लगभग 70 देशों के लिए टैरिफ दरों की घोषणा की।

ट्रंप बोले- कई देशों के साथ बातचीत जारी
भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। कार्यकारी आदेश में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार और सुरक्षा समझौते करने के लिए कुछ व्यापारिक साझेदार देश सहमत हो गए हैं और कुछ सहमत होने के कगार पर हैं। यह व्यापार बाधाओं को स्थायी रूप से दूर करने और आर्थिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में अमेरिका के साथ तालमेल बिठाने के उनके ईमानदार इरादों का संकेत देता है। ट्रंप ने कहा, ‘बातचीत में शामिल होने के बावजूद, कई व्यापारिक साझेदारों ने ऐसी शर्तें पेश की हैं जो, मेरे विचार से, हमारे व्यापारिक संबंधों में असंतुलन को दूर नहीं करती हैं या आर्थिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में अमेरिका के साथ पर्याप्त रूप से तालमेल बिठाने में विफल रही हैं।

भारत पर टैरिफ के साथ ही जुर्माना भी लगाया
ये टैरिफ 7 अगस्त से लागू होंगे। इस सूची में 10 से लेकर 40 प्रतिशत तक टैरिफ लगाए गए हैं। इनमें जापान पर 15 प्रतिशत, लाओस और म्यांमार पर 40-40 प्रतिशत, श्रीलंका पर 20 प्रतिशत और ब्रिटेन पर 10 प्रतिशत टैरिफ शामिल है। ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा की खरीद के लिए अतिरिक्त जुर्माना लगाने का एलान किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का भारत के साथ भारी व्यापार घाटा है। उन्होंने कहा ‘भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा हैं। साथ ही किसी भी देश की तुलना में उनके सबसे कठोर गैर-मौद्रिक व्यापार प्रतिबंध हैं।

Leave a Reply

Next Post

'भारत का रूस से तेल खरीदना ही परेशानी की वजह नहीं...', अमेरिकी विदेश मंत्री का चौंकाने वाला बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 01 अगस्त 2025। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि भारत, रूस से तेल खरीद रहा है, जिससे रूस को आर्थिक मदद मिल रही है और यूक्रेन में युद्ध जारी है। मार्को रुबियो ने कहा कि भारत के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण