निजी केंद्रों में तीन हजार रुपये में होगी स्वाइन फ्लू की जांच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 02 सितंबर 2026। राजधानी लखनऊ के निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों में स्वाइन फ्लू की आरटीपीसीआर जांच तीन हजार रुपये में होगी। सीएमओ की अध्यक्षता में मंगलवार को निजी अस्पताल और पैथोलॉजी केंद्र संचालकों की बैठक में यह अधिकतम दर तय की गई। इससे अधिक शुल्क वसूलने वाले केंद्रों पर कार्रवाई होगी।

शहर के निजी केंद्र अभी तक स्वाइन फ्लू की जांच के बदले छह हजार रुपये तक शुल्क वसूल रहे थे। इस कारण सभी संदिग्ध मरीज जांच नहीं करवा रहे थे। मंगलवार को हुई ऑनलाइन बैठक में शामिल मेदांता, अपोलो मेडिक्स, आरएमएल पैथोलॉजी, मैक्स, खन्ना डायग्नोस्टिक, चंदन हॉस्पिटल, चरक डायग्नोस्टिक, लाल पैथ लैब और नारायण डायग्नोस्टिक के प्रतिनिधियों ने जांच की दर तय करने पर चर्चा की। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि एसजीपीजीआई में इसी जांच के लिए 2400 रुपये शुल्क है। इस आधार पर निजी क्षेत्र में जांच की अधिकतम दर 3000 रुपये तय करने पर सहमति बनी।

स्वाइन फ्लू के चार नए मरीज मिले
शहर में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को चार नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से दो मरीजों की जांच एसपीजीआई, एक की लोहिया संस्थान और एक की निजी लैब में हुई है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। नए मरीजों को सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। डॉक्टरों की सलाह पर एच1एन1 की जांच कराई गई। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई।

Leave a Reply

Next Post

टोल टैक्स पर फर्जी वसूली: ईडी की धन शोधन मामले में कार्रवाई

शेयर करेयूपी समेत इतने राज्यों में एक साथ तलाशी जारी इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ , 02 सितंबर 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के विभिन्न टोल नाकों पर कथित फर्जी टोल वसूली से संबंधित है। यह […]

You May Like

पूर्व सीएम स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से झटका....|....राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ में यशपाल शर्मा का दमदार अवतार....|....एकता जैन के शो में डॉ. खोजा का धमाका!....|....‘वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज....|....फिटनेस को लेकर अब नहीं होगी कोई जल्दबाजी?....|....पेट्रोल-डीजल निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा....|....शानदार जीडीपी पर भारी पड़ा जंग का साया....|....सुनसान खेत में मिला अज्ञात शव, दुर्गंध से ग्रामीणों को चला पता....|....भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के 11 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय....|....टोल टैक्स पर फर्जी वसूली: ईडी की धन शोधन मामले में कार्रवाई