खेत में काम करते समय हुआ विवाद, बदमाशों ने लात-घूसों से पीटा, पुलिस जांच में जुटी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

फतेहपुर 30 नवंबर 2021 । फतेहपुर में एक युवक को कुछ लड़कों ने तालिबानियों की तरह घसीट-घसीट कर लात घुसे से जमकर पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मारपीट का ये वायरल वीडियो जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के कमला खेर गांव का बताया जा रहा है।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

एक युवक खेत में काम करने गया था, तभी किसी बात को लेकर गांव के कुछ लड़कों से उसका विवाद हो गया। जिसके बाद दबंग लड़कों ने युवक को जमकर पीटा। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट की घटना की सूचना पर पुलिस गांव गई थी, लेकिन कोई भी आरोपी हाथ नहीं लगा।

दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले में कोतवाली प्रभारी ने किसी भी मारपीट के वीडियो वायरल होने की बात से इंकार कर दिया। वहीं डीएसपी खागा गयादत्त मिश्रा ने बताया कि मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित की तहरीर मिलती है तो, दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, तैयारियां पूर्ण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 30 नवंबर 2021 । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में एक दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होगी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण हो चुकी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल