‘हमने शरारती देशों के बारे में सुना है; एक हमारे पड़ोस में’, पूर्व राष्ट्रपति का PAK पर निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 जनवरी 2026। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि दुनिया में कुछ शरारती देश हैं और ऐसी ही एक देश भारत के पड़ोस में भी है। उन्होंने कहा कि जब कोई देश भटक जाता है, तो वह मानवता और अपने ही लोगों के लिए नुकसानदायक बन जाता है। कोविद ‘रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स’ के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे। 

कोविंद ने अपने संबोधन में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जब बहुपक्षीय मंच भी प्रभावी नहीं रह जाते हैं, तो प्रत्येक देश को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा, हमने कुछ शरारती देशों के बारे में भी सुना है। दुनिया में ऐसे कई देश हैं। हमें ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। हमारे पड़ोस में ही ऐसा एक देश है। उन्होंने यह बात पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कही। हालांकि, उन्होंने किसी भी देश का नाम नहीं लिया।

‘हर देश को करना चाहिए आत्ममंथन’
कोविंद ने कहा कि एक देश आखिरकार उसके लोगों से बनता है, लेकिन अगर कोई देश भटक जाता है और उसी तरह काम करता रहता है, जिससे मानवता और उसके लोगों के विकास को नुकसान पहुंचता है, तो फिर क्या किया जाना चाहिए? उन्होंने कहा, ऐसी स्थिति में जब बहुपक्षीय मंच भी अप्रभावी होते जा रहे हैं, तो मुझे लगता है कि हर देश को अपने भीतर झांकना चाहिए और हमें अपने व्यवहार को ‘रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स’ के अनुसार लागू करने की कोशिश करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि यह इंडेक्स एक नया और रचनात्मक विचार है, जो एक जिम्मेदार राष्ट्र की परिभाषा बताता है। यह इंडेक्स यह दिखाता है कि एक देश अपने नागरिकों और पूरी मानवता के प्रति समान रूप से जिम्मेदार होता है। कोविंद ने कहा, हम सभी जानते हैं कि कोई देश आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकता है, लेकिन फिर भी गैर-जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए केवल धन के आधार पर कोई देश अच्छा शासन नहीं चला सकता।

उन्होंने कहा कि इसी कारण किसी भी देश के वास्तविक विकास को मापने के लिए मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) का  विकास किया गया।उन्होंने बताया कि इस इंडेक्स में स्वास्थ्य और शिक्षा को एक अहम हिस्सा बनाया गया। समय के साथ आम लोगों की खुशी को मापने के लिए हैप्पीनेस इंडेक्स बनाया गया। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देश भूटान और कुछ नॉर्डिक देशों में हैप्पीनेस इंडेक्स हमेशा से विकास के आकलन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

एनआईए की बड़ी कार्रवाई, जमील शहनवाज के आवास पर छापा; आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की जांच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 20 जनवरी 2026। झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शख्स जमील शहनवाज के आवास पर अचानक दो से तीन गाड़ियों में पहुंची पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की टीम ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल