जैविक खाद से आर्थिक तरक्की की ओर अग्रसर गौमाता समूह की महिलाएं

indiareporterlive
शेयर करे

गोबर से दीये भी किये हैं तैयार, जिनसे रोशन होगा घर-परिवार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 10 नवम्बर 2020। छत्तीसगढ़ शासन की सुराजी एवं गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों के जीवन में बदलाव आ रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने गोबर को अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत करने का जरिया बना लिया है। कभी परिवार पर आश्रित रहने वाली गौमाता समूह की महिलाएं आज परिवार की धुरी बन गई हैं।

विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत वेद परसदा में निवासरत 13 महिलाओं के पास आजीविका को कोई जरिया नहीं था लेकिन सुराजी योजना एवं गोधन न्याय योजना के शुरू होने से उन्हें उम्मीद की किरण नजर आई। अध्यक्ष रैतकुंवर मरावी के साथ मिलकर 12 महिलाओं ने एक समूह बनाया और उन्होंने आजीविका के लिए कुछ करने का निश्चय किया। कृषि विभाग एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों द्वारा जब उन्हें योजना संबंधी जानकारी दी गई तो उन्होंने जैविक खाद बनाने का निर्णय लिया। जैविक खाद बनाने के संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रशिक्षित किया गया। समूह की अध्यक्ष श्रीमती रैतकुंवर मरावी ने बताया कि इस गौठान में जैविक खाद बनाने के लिए 5 टांके पूर्व से है एवं 10 टांके अभी मनरेगा से स्वीकृत किये गये हैं। हमने सुराजी योजना में 15 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाया जिसमें से 12 क्विंटल खाद वन विभाग को एवं 03 क्विंटल खाद अन्य लोगों को विक्रय किया है। उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत् 05 क्विंटल से अधिक खाद तैयार कर लिया है एवं अब इसकी पैकेजिंग कर विक्रय किया जायेगा। समूह की महिलाओं ने कहा कि इस काम को करने से अब हम आर्थिक रूप से मजबूत हो गये है। अब हमें किसी पर आश्रित रहने की आवश्यकता नहीं है।

अब गोबर से दीये भी कर रही हैं तैयार:-
गौमाता समूह की महिलाओं ने आत्म निर्भरता की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए गोबर से ही रंग-बिरंगे दीये भी इस बार तैयार किये हैं। इन दीयो से इस दीवाली पर कई घर भी रोशन होंगे। समूह की महिलाओं ने गोबर से 1600 दीये तैयार किये हैं।

Leave a Reply

Next Post

खेती के लिए सिंचाई से लेकर विपणन तक हर मोर्चे में पहल कर रही राज्य सरकार : भूपेश बघेल

शेयर करेसिंचाई सुविधा बेहतर होगी और किसानों को उत्पाद का उचित दाम मिलेगा तो अर्थव्यवस्था बेहतर होगी, छत्तीसगढ़ सरकार इसी दिशा में कर रही कार्य बस स्टैंड परिसर में एक करोड़ रुपए से व्यावसायिक परिसर के निर्माण, पांच करोड़ रुपए की लागत से स्कूलों की मरम्मत एवं सात करोड़ रुपए […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं