पुलिस हिरासत में युवक की मौत: भाई ने बताई आंखों देखी बात- ‘वह पानी मांग रहा था किसी ने नहीं पिलाया’…तड़पकर तोड़ा दम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 27 अक्टूबर 2024। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत का मामला सामने आया है। युवक की पहचान मोहित पांडे के रुप में हुई है और पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश है। क्योंकि पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के मामले में भाई ने आंखों देखी बात बताई। मृतक युवक के भाई ने कहा कि ‘वह पानी मांग रहा था… लेकिन किसी ने नहीं पिलाया। जिससे उसने तड़पकर दम तोड़ा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में पुलिस ने शुक्रवार रात दो सगे भाइयों को घर से उठाया था। शनिवार की सुबह हिरासत में एक की मौत हो गई। हवालात में साथ बंद दूसरे भाई ने हकीकत बताई। कहा कि भाई प्यासा था। वह पानी मांग रहा था। लेकिन, किसी उसे पानी तक नहीं पिलाया। उसे टॉर्चर किया गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह तड़पकर उसकी जान निकली होगी। मामला चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड स्थित अपट्रान इलाके का है। यहां से शुक्रवार रात पुलिस दो भाइयों मोहित पांडेय और शोभाराम पांडेय को झगड़े के एक मामले में घर से उठाकर ले गई थी। शनिवार को मोहित पांडेय (32) की मौत हो गई।

गुस्साए परिजनों ने जमकर किया हंगामा
भाई की मौत के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने दूसरे भाई को तत्काल छोड़ दिया। खबर मिली तो रोते बिलखते घरवाले पहुंचे। घरवालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

‘चीखता रहा भाई, लेकिन किसी ने नहीं खोला दरवाजा’
भाई शोभाराम पांडेय ने बताया कि हवालात में रात को भाई की तबीयत खराब हो गई। हमने दरवाजा खोलने के लिए कहा तो पुलिसवालों ने गाली दी। लेकिन, दरवाजा नहीं खोला। अंदर बहुत अधिक गंदगी थी। भाई का पेट दर्द हो रहा था। उसे लैट्रिन जाना था। फिर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। हम चीखते रहे, लेकिन दरवाजा नहीं खोला।

पानी मांग रहा था मोहित… लेकिन नहीं मिला
मृतक के भाई ने बताया कि लॉकअप में भाई ने बताया था कि उसे पीटा गया है। काफी टॉर्चर किया गया है। इसे प्यास लगा थी। वह पानी मांग रहा था। लेकिन, किसी ने उसे पानी नहीं पिलाया। इसके बाद तड़पकर हमारे की भाई की मौत हो गई।

Leave a Reply

Next Post

गांदरबल आतंकी हमले में लश्कर-ए-तयबा का हाथ, मुख्य आरोपी मोहम्मद रमजान की हुई पहचान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 27 अक्टूबर 2024। गांदरबल आतंकी हमले में जुटी सुरक्षा एजेंसियां को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि एजेंसियों ने हमले के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। मुख्य आरोपी मोहम्मद रमजान भट कुलगाम जिले का रहने वाला है। उसकी तलाश में […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही