राम मंदिर निर्माण: जमीन खरीद मामले में संघ ले सकता है बड़ा फैसला, टीम में हो सकता है फेरबदल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कानपुर। पिछले दिनों अयोध्या मंदिर के जमीन प्रकरण को लेकर सवालों के घेरे में आई मंदिर निर्माण कमेटी को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी काफी खफा हैं। पिछले दो दिनों से चित्रकूट में चल रही संघ की चिंतन बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों में फेरबदल करने पर भी चर्चा की गई है।

जमीन खरीद के प्रकरण में ट्रस्ट के ट्रस्टी चंपत राय से भी बैठक में चर्चा की गई है। कहा जा रहा है कि मंदिर निर्माण की प्रक्रिया में आगे किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए ट्रस्ट में निर्माण की जिम्मेदारी से कुछ को मुक्त कर नए लोगों को रखा जा सकता है।

संघ की चिंतन बैठक में जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा की जा रही है। उसमें अयोध्या में निर्बाध भव्य मंदिर निर्माण को पहले नंबर पर रखा गया है। इसी के साथ देश और प्रदेश के दूसरे प्रमुख मंदिरों के रखरखाव और वहां पर आयोजित किए जाने वाले धार्मिक आयोजनों को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इतना ही नहीं मठों और मंदिरों में आए दिन संपत्तियों को लेकर होने वाले झगड़ों के संबंध में भी संघ ने चिंता जताई है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में मठों और मंदिरों के संरक्षण के स्थायी समाधान पर भी विचार चल रहा है। इसके लिए संघ प्रमुख संतों से भी विमर्श करेगा।

Leave a Reply

Next Post

10वीं से 12वीं तक के छात्रों के अभिभावक बोले- विद्यालय खोले जाने चाहिए, 22 जिलों में हो रहा सर्वे

शेयर करेरायपुर 10 जुलाई 2021। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चलते देश भर में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे। छत्तीसगढ़ में भी स्कूल पिछले साल से बंद हैं, लेकिन अब मांग उठ रही है कि स्कूल शुरू किए जाने चाहिए। इसे […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग