आरसीबी को बड़ा झटका, दूसरे चरण में नहीं खेलेगा यह भारतीय खिलाड़ी, टी-20 विश्व कप खेलने पर भी संशय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अगस्त 2021। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के शुरू होने से विराट की टीम आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार युवा गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं, उनके आगामी टी-20 विश्व कप खएलने पर भी संशय है। बता दें कि इंग्लैंड में 21 वर्षीय वाशिंगटन को अंगुली में लगी अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। इसके अलावा वह एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को उंगली की चोट के कारण आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों से बाहर कर दिया गया है।’ वहीं, वाशिंगटन की जगह बंगाल के क्रिकेटर आकाशदीप को टीम में शामिल किया गया है। वाशिंगटन कुछ दिन पहले बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में एक फिटनेस टेस्ट में शामिल हुए थे, लेकिन वह फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके। 

19 सितंबर से शुरू होगा दूसरा चरण

बता दें कि 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज होगा। पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार विजेता टीम चेन्नई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। वहीं, टी20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि इसका खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में पहली बार एक लाख गरीब बच्चों ने पाया शिक्षा का अधिकार, आरटीई के इतिहास में बना रिकॉर्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 03 सितम्बर 2021। निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत प्रदेश में पहली बार 99,188 बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के लिए प्रवेश मिला है। आरटीई के 12 साल के इतिहास में यूपी में शैक्षिक सत्र 2021-22 में सबसे […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म