मसालों की खुशबू के साथ श्याम धानी इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में एंट्री

Indiareporter Live
शेयर करे

आईपीओ 22 दिसंबर को खुलेगा

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 दिसंबर 2025। मसालों के निर्माण और प्रोसेसिंग के क्षेत्र में सक्रिय श्याम धानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जो अपने प्रमुख ब्रांड ‘श्याम’ के तहत विभिन्न प्रकार के मसाले, किराना, हर्ब्स और सीज़निंग उत्पाद पेश करती है, अपना प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को खोलने जा रही है। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से ऊपरी प्राइस बैंड पर ₹38.49 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखती है। कंपनी के इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर प्रस्तावित है। यह आईपीओ ₹10 अंकित मूल्य वाले कुल 54,98,000 इक्विटी शेयरों का है, जिसका प्राइस बैंड ₹65 से ₹70 प्रति शेयर तय किया गया है। इस इश्यू के लिए लॉट साइज 2,000 इक्विटी शेयर रखा गया है।

श्याम धानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रामावतार अग्रवाल ने कहा, “हमारे आईपीओ की लॉन्चिंग श्याम धानी इंडस्ट्रीज की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। वर्षों के दौरान हमारी कंपनी एक विविधीकृत फूड प्रोसेसिंग इकाई के रूप में विकसित हुई है, जो ‘श्याम’ ब्रांड के तहत मसालों के साथ-साथ किराना, हर्ब्स और सीज़निंग की विस्तृत रेंज प्रदान करती है।

यह आईपीओ हमें रणनीतिक पूंजी उपलब्ध कराएगा, जिससे हम कार्यशील पूंजी को मजबूत कर सकेंगे, ब्रांड की दृश्यता बढ़ा सकेंगे, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में मशीनरी अपग्रेड कर सकेंगे और सस्टेनेबल एनर्जी के लिए सोलर रूफटॉप सिस्टम में निवेश कर सकेंगे। इससे परिचालन दक्षता बढ़ेगी और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हमारे विस्तार को गति मिलेगी।”

Leave a Reply

Next Post

सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से सात हाथियों की मौत, पांच डिब्बे पटरी से उतरे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 20 दिसंबर 2025। असम के होजाई जिले में हुए एक ट्रेन हादसे में पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई। हालांकि ट्रेन की टक्कर लगने से सात हाथियों की मौत हो गई। एक वन अधिकारी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल