पड़त भूमि पर हल्दी उत्पादन से बनेगी गौठान समितियों के आर्थिक उन्नति की राह-तूलिका

indiareporterlive
शेयर करे

सोनहत के गौठान ग्रामों में फसल देखने अलसुबह पहुंची जिला पंचायत सीइओ

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बैकुण्ठपुर 9 नवंबर 2020। कोरिया जिले का मौसम हल्दी जैसी मूल्यवान फसलों के लिए अच्छा है, इसके व्यवसायिक उत्पादन से आने वाले समय में गौठान समितियों के लिए आर्थिक उन्नति के नए अवसर बनेंगे। उक्ताषय के विचार जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति ने पोड़ी ग्राम पंचायत में गौठान के समीप हल्दी की फसल का अवलोकन करने के बाद व्यक्त किए। सोमवार की अलसुबह जिला पंचायत सीइओ तूलिका प्रजापति ने सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर गौठानों का निरीक्षण किया। यहां उन्होने कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के साथ हल्दी की फसल का बारीक मुआयना किया और स्थानीय कृषकों से बातचीत की। विदित हो कि सुराजी गांव योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कृषि आधारित कार्यों को गौठान ग्रामों मंे विषेष महत्व के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में कोरिया जिले के विभिन्न गौठानों का संचालन करने वाली समितियों की आय बढ़ाने के लिए नगद फसल हल्दी की वृहद स्तर पर बोआई की गई है। इसके साथ ही गौठान ग्रामों में कृषक समूहों को भी इस महती परियोजना से जोड़ा गया है।  इसलिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के देखरेख में लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में इस बार हल्दी की फसल लगाने की पहल की गई है।

फलोद्यानों क बीच भी हल्दी की फसल लगाई गई है और टपक सिंचाई योजना के तहत इसे बढ़ाया गया है। फसल का अवलोकन करने के लिए सोनहत जनपद के ग्राम पंचायतों में जाकर सीइओ ने स्थानीय जनों से इस फसल के उत्पादन के बारे मे बातचीत की।

ग्राम पंचायत पोड़ी और कुषहा मे सीइओ जिला पंचायत के भ्रमण के दौरान हल्दी फसल की देखरेख कर रहे किसानों ने बताया कि इस बार फसलों की स्थिति काफी अच्छी है। गौठान समितियों के साथ इसे लगाने वाले आदिवासी कृषकों का अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों से चर्चा करने के बाद जिला पंचायत सीइओ ने बताया कि गौठान ग्राम क्रमशः सोरगा, जामपानी, कोडिमार छरछा, रोझी, कुशाह व अमहर में गौठान समितियों दवारा चयनित शासकीय भूमि के साथ साथ ग्राम उमझर, दुधनिया, बरबसपुर इत्यादि में कृषकों की सामूहिक बाड़ियों में भी हल्दी की फसल लगाई गई है।

जिला पंचायत सीइओ के साथ भ्रमण मे उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री राजपूत के अनुसार 50 एकड़ क्षेत्रफल में अच्छी फसल होने से लगभग 360 से 400 टन तक हल्दी बीज और प्रकंद प्राप्त होने का अनुमान है। इससे प्राप्त उपज का दो तिहाई हिस्सा बीज के रूप में विक्रय कर 60 से 70 लाख रूपए की आमदनी हो सकेगी।  साथ ही अगले वर्ष 140 से 150 हेक्टेयर क्षेत्रफल मे ंअन्य गौठान समितियों में भी इसे रोपित कर व्यापक स्तर पर हल्दी उत्पादन किया जा सकेगा। इसके अलावा पत्तियों से भी तेल निकाल कर अतिरिक्त लाभ की ओर समितियां बढ़ रही हैं। बाजार में हल्दी के तेल की कीमत 500 से 600 रूपये प्रतिकलोग्राम होती है। एक हेक्टेयर से 130 से 150 किलो पत्तियां प्राप्त होंगी और जब इसकी पत्तियां पीली पड़ जाती है, तभी इसका तेल निकाला जाएगा। भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत के कार्यक्रम अधिकारी, एनआरएलएम की ब्लाक कोआर्डिनेटर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।                             

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले पाटन तहसील के ग्राम बोरेन्दा भ्रमण के दौरान वहां सब्जियों का उत्पादन करने वाले महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चाकी...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 नवंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले की पाटन तहसील के ग्राम बोरेन्दा के भ्रमण के दौरान वहां सब्जियों का उत्पादन करने वाले महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। समूह द्वारा उपजाई गयी सब्जियों का अवलोकन किया। उन्होंने मूली […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं