WFI अध्यक्ष बृजभूषण पर भड़के बाबा रामदेव: बोले- रोज मुंह उठाकर बहन-बेटियों के लिए बकवास करता है, तुरंत गिरफ्तार करे सरकार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 मई 2023। महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में अब योग गुरु बाबा रामदेव ने  बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष  बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं। उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के पहलवानों का जंतर मंतर पर बैठना और कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना यह बहुत ही शर्मनाक बात है। इसके साथ ही बाबा रामदेव ने बृजभूषण की बयानबाजी पर कहा कि वह रोज मुंह उठाकर बार-बार मां-बहन-बेटियों के लिए बकवास करता है यह बहुत ही निंदनीय कुकृत्‍य और पाप है।

बता दें कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को कहा कि POCSO एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है. हम सरकार को इसे बदलने की गुहार लगाएंगे। बृजभूषण शरण सिंह 5 जून को अयोध्या में उनके द्वारा बुलाई गई संतों की रैली की तैयारियों के संबंध में एक बैठक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. उन्होंने दावा किया है कि रैली में 11 लाख साधु भाग लेंगे।

वहीं पहलवान विनेश फोगाट और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित देश के शीर्ष पहलवान 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं, जिसमें एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

Leave a Reply

Next Post

राजस्थान: सीएम गहलोत का भाजपा-आरएसएस पर निशाना, समाज में छुआछूत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 27 मई 2023। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर समाज में छुआछूत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा और संघ से सवाल किया कि क्या वे देश के दलितों को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल