सरकार को लगता है लोग कश्मीर पर उसकी बकवास नीति के बचाव में अपनी जान कुर्बान करेंगे…चिदंबरम का केंद्र पर निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 सितम्बर 2023। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों के शहीद होने के मामले में केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता पक्ष शहीदों को श्रद्धांजलि देने में जरा भी देर नहीं लगाता, लगता है कि सरकार यह उम्मीद करती है कि लोग कश्मीर पर उसकी ‘‘बकवास नीति” के बचाव में अपनी जान कुर्बान करेंगे। बुधवार को अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में आतंकवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोंचक, पुलिस उपाधीक्षक हुमायू भट और एक सैनिक शहीद हो गए थे।

चिदंबरम ने  ट्विटर पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘बुधवार 13 सितंबर को कश्मीर में एक कर्नल, एक मेजर, एक DSP और एक राइफलमैन शहीद हो गए। सत्तारूढ़ दल-भाजपा- शहीदों को श्रद्धांजलि देने में जरा भी देर नहीं लगाता।” उन्होंने कहा, ‘‘लगता है कि सरकार यह उम्मीद करती है कि लोग कश्मीर में उसकी ‘बकवास नीति’ के बचाव में अपनी जान कुर्बान करते रहेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक कश्मीर की जनता खुद को अलग-थलग और ठगा हुआ महसूस करेगी, घाटी में अमन चैन वापस नहीं आएगा। विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के कई दलों ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बल के जवानों के शहीद होने के बीच गुरुवार को G20 शिखर सम्मेलन की सफलता का ‘‘जश्न” मनाने के लिए भाजपा की आलोचना की है।

Leave a Reply

Next Post

'दहशतगर्दों का खात्मा करके दम लेंगे', अनंतनाग में घिरे आतंकी...ड्रोन और पैरा कमांडो से हो रही तलाशी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 15 सितम्बर 2023। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के घने जंगलों में आतंकवादियों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों का व्यापक अभियान शुक्रवार सुबह दूसरे दिन भी जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के ऊंचे इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक