नाक के जरिए ली जा सकेगी कोरोना वैक्सीन

indiareporterlive
शेयर करे

अगले हफ्ते शुरू हो सकता है भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन का ट्रायल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 मार्च 2021। भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, अमित समेत कई हस्तियां वैक्सीन लगवा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक वैक्सीन की 1.5 करोड़ से ज्यादा डोज भारत में दी जा चुकी है। हालांकि जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं ली है, उनके लिए एक अच्छी खबर है। सूई के जरिए वैक्सीन लेने से अब जल्द ही छुटकारा मिल सकता है। जल्द ही नाक के जरिए ली जाने वाली (नेजल वैक्सीन) का ट्रायल शुरू होने जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन का भारत में ट्रायल अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआती ट्रायल पटना, चेन्नै, नागपुर, हैदराबाद जैसे शहरों में हो सकता है। अच्छी बात यह है कि नेजल वैक्सीन की केवल एक डोज से ही लोगों को कोरोना से सुरक्षा मिलेगी। अभी दी जीने वाली कोविड वैक्सीन के 2 डोज लेने पड़ते हैं। 28 दिन के अंतराल पर ये दोनों डोज दिए जाते हैं।

अभी भारत में दी जा रही सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को सूई के जरिए लेना होता है। अगर नई वैक्सीन का ट्रायल सफल रहता है तो लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन लेना पहले से आसान हो जाएगा। गौरतलब है कि भारत बायोटेक ने आईसीएमआर और एम्स के साथ मिलकर कोरोना की वैक्सीन विकसित की है। हाल ही में पीएम मोदी ने भी दिल्ली एम्स जाकर भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन ली थी।

Leave a Reply

Next Post

कृषि पम्पो के स्थायी कनेक्शन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार - छाया वर्मा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 03 मार्च 2021। राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने 35161 कृषि पम्पो को स्थायी विद्युत कनेक्शन देने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग