बिहार में भीषण सड़क हादसा, JDU नेता समेत 2 लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 15 अप्रैल 2025। बिहार के जहानाबाद से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक तेज कार (Car) की कंटेनर से टक्कर हो गई। इस हादसे में जदयू नेता समेत दो लोगों की (JDU Leader Dies in Road Accident) मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मां रजरप्पा के दर्शन कर लौट रहे थे सभी 
जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिले के नेशनल हाइवे-139 पर बुलाकी बिगहा गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि कार सवार पांच लोग झारखंड में स्थित रजरप्पा मंदिर से पूजा करके वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार एक कंटेनर से टकरा गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल भी हो गए। 

हादसा इतना भयानक था कि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों में एक जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य जीतन शर्मा शामिल है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने कंटेनर के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

Leave a Reply

Next Post

अंबेडकर जयंती के जुलूस के दौरान डीजे की आवाज को लेकर विवाद, गोलीबारी में एक की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुरैना 15 अप्रैल 2025। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर निकाले गए जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी में 26 वर्षीय  एक व्यक्ति की मौत हो गई और […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग