ठाणे में 11 की मौत, दो लोग घायल; पुल पर सीमेंट मिक्सर से सीधे टकराई वैन, रेस्क्यू जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 13 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस की ओर से दुर्घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है। हादसे के बाद पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया था। पुलिस उसे भी खुलवाने की कोशिश में जुटी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और चिकित्सा टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायलों को अस्पताल ले जाने और शवों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

वैन और सीमेंट मिक्सर में हुई सीधी टक्कर
महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक वैन और सीमेंट मिक्सर की टक्कर हो गई। यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव में रैता पुल पर हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर से वैन की सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर की भयावहता इतनी अधिक थी कि वैन में सवार कम से कम 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार को दुर्घटना का एक संभावित कारण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

अब इस देश की अमेरिका को सीधी चेतावनी-“ हमला हुआ तो देंगे कड़ा जवाब, मर जाएंगे लेकिन झुकेंगे नहीं”

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अप्रैल 2026। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने कहा है कि अमेरिका के पास द्वीपीय राष्ट्र पर सैन्य हमला करने या उन्हें सत्ता से हटाने का कोई वैध कारण नहीं है। एनबीसी न्यूज के ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम को दिए साक्षात्कार में […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग