5 दिन भयंकर बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में 30 किमी की रफ्तार से चलेंगी हाड़ कंपा देने वाली ठंडी हवाएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 मार्च 2025। उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-NCR में बीते कई दिनों से 25-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक ठंडी हवाएं जारी रहेंगी, वहीं 9 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ ही हरियाणा में  बीती रात से ही तेज उत्तर- पश्चिमी हवाएं चल रही हैं।आ ने वाले 5 दिनों तक राज्य में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 5 और 6 मार्च को बीच- बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

कहां होगा सबसे ज्यादा असर?

IMD के अनुसार, 9 से 11 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। बिहार में 8 मार्च को बारिश और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 6 मार्च की सुबह अधिकतम तापमान 26.31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाओं के चलते ठंड का अहसास बना रहेगा। 7 से 9 मार्च के बीच बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 10 और 11 मार्च को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

Leave a Reply

Next Post

अगला दशक उत्तराखंड का होगा, बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद इसे वास्तविकता में बदल रहा: पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 मार्च 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम को बढ़ावा देते हुए लोगों को उत्तराखंड पर्यटन क्षेत्र में विविधता लाने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि कोई भी मौसम ऑफ सीजन नहीं […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं