‘यारियां 2’ के लिए डेढ़ साल तक डाइट पर रहे मीजान, बोले- एक्टर को हमेशा तैयार रहना पड़ता है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 अक्टूबर 2023। मीजान जाफरी की फिल्म ‘यारियां 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, अनस्वरा राजन , यश दासगुप्ता और पर्ल वी पुरी जैसे सितारे भी नजर आए हैं। हाल ही में मीजान ने इस फिल्म में अपने अभिनय को लेकर बात की। उनका कहना है कि मुझे यकीन है कि दर्शकों को मेरा काम पसंद आएगा। बता दें कि मीजान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘मलाल’ (2019) से की थी। अपने करियर और काम को लेकर उन्होंने कहा, ‘बतौर एक्टर, अगर आप अपना काम समझदारी से करते हैं तो लोग उसे देखते हैं। इससे आपको और ज्यादा काम मिलने में मदद मिलती है। अगर मैंने ‘मलाल’ में अच्छा काम नहीं किया होता तो मुझे आगे काम नहीं मिलता’। 

डाइट पर रहने की बताई वजह
मीजान का मानना है कि अपने किरदार के लिए अतिरिक्त मेहनत करने से उन्हें कभी परहेज नहीं रहा। फिल्म ‘यारियां 2’ में मीजान ने 19 वर्षीय शिखर रंधावा का रोल अदा किया है, जो जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीता है। अपने करिदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘फिल्म में अपने किरदार के लिए मैंने ऐसा नहीं किया कि सिर्फ एक महीने डाइट की हो और उसके बाद तीन महीने शूटिंग करके बात खत्म। मैं करीब डेढ़ साल तक डाइट पर रहा’। 

ऐसे करते हैं फिल्मों का चयन
मीजान ने आगे कहा, ‘बतौर एक्टर आपको हमेशा तैयार रहना पड़ता है। कभी भी कॉल आ सकता है कि कल को तुम्हें कैमरा के सामने शर्टलेस होना है। तब आप कोई शिकायत नहीं कर सकते। यह नहीं कह सकते कि ‘मैं शेप में नहीं हूं।’ अगर आपको अपना लक्ष्य पाना है तो आपको तैयार रहना होगा’। फिल्मों को लेकर अपने चयन के बारे में मीजान ने कहा, ‘मुझे जो ऑफर होता है, मैं उसमें से बेस्ट पिक करता हूं।’ मीजान ने कहा, ‘मैं कोई भी किरदार बखूबी अदा कर सकता हूं। किसी भी शैली की फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मैं खुद को ट्रांसफॉर्म कर सकता हूं।’

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा चुनाव से पहले घर-घर तक पहुंचेगी केंद्र सरकार, देशभर की 2.7 लाख पंचायतों में चलाएगी 'विकसित भारत संकल्प यात्रा'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए छह महीने का लक्ष्य रखा है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार लाभार्थियों तक पहुंचने और योजनाओं से […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां