अब कोई भी खतरा दूर नहीं, हमास-इजरायल जंग पर एस जयशंकर ने चेताया, मिडिल ईस्ट के हालात का असर…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2023। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि संघर्ष और आतंकवाद के दुष्प्रभाव को रोके जा सकने की कोई भी उम्मीद अब संभव नहीं है। जयशंकर ने दुनियाभर में हो रही भू-राजनीतिक उथल-पुथल के संबंध में एक कार्यक्रम में कहा कि पश्चिम एशिया में अभी जो हो रहा है, उसका प्रभाव अब भी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। विदेश मंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया में विभिन्न संघर्षों के परिणामों का असर नजदीकी भौगोलिक क्षेत्रों से कहीं अधिक दूर तक देखा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न क्षेत्रों में छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती हैं जिनके प्रभाव की अनदेखी नहीं की जा सकती है। जयशंकर ने आतंकवाद की चुनौती और शासन कला के रूप में इसके इस्तेमाल पर भी बात की। उनकी इन टिप्प्णियों को विभिन्न आतंकी समूहों को पाकिस्तान के समर्थन के संदर्भ के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इसका एक कम औपचारिक संस्करण भी है, जो बहुत व्यापक है। मैं आतंकवाद के बारे में बात कर रहा हूं जिसे लंबे समय से शासन कला के एक औजार के रूप में विकसित किया गया है।” उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसी उम्मीद कि संघर्ष और आतंकवाद के दुष्प्रभाव को रोका जा सकता है, अब संभव नहीं है।

विदेश मंत्री ने कहा कि कोई भी खतरा अब बहुत दूर नहीं है। भू-राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए, जयशंकर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कर्ज में वृद्धि देखी गई है, जो अक्सर अविवेकपूर्ण विकल्पों और अस्पष्ट परियोजनाओं के संयोजन के कारण होता है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप आज देखें कि पश्चिम एशिया में इन दिनों क्या हो रहा है तो एक मायने में ये ऐसी गतिविधियां हैं जो इस क्षेत्र के लिए स्वाभाविक है

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी का आरोप, भारत के नायकों का अपमान करने के लिए बनाई गई अग्निवीर योजना, सेना ने दिया जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि अग्निवीर, भारत के वीरों के अपमान की योजना है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों की शहादत के बाद उसके परिजनों को पेंशन या अन्य लाभ नहीं दिया जाता है। राहुल के आरोपों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल