अमेरिका का बदलाः सीरिया में ISIS ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले, कहा- दुनिया में कहीं भी छिपो हम चुन-चुन कर मारेंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 11 जनवरी 2026। अमेरिका ने सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ फिर जवाबी हमले शुरू किए वाशिंगटन, 11 जनवरी (एपी) अमेरिका ने पिछले महीने सीरिया में हुए हमले में अपने दो सैनिकों और एक दुभाषिए की मौत के बाद इस्लामिक स्टेट के खिलाफ फिर से जवाबी हमले शुरू किए हैं। अमेरिकी केंद्रीय कमान के अनुसार, अमेरिका और सहयोगी बलों द्वारा किए गए ये व्यापक हमले पूर्वी समयानुसार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास हुए। इन हमलों में सीरिया भर में इस्लामिक स्टेट के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया।

शनिवार के हमले एक व्यापक अभियान के तहत किए गए जो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आईएसआईएस के उस घातक हमले के जवाब में शुरू की गई कार्रवाई का हिस्सा है जिसमें पिछले महीने पल्मायरा में सार्जेंट एडगर ब्रायन टोरेस-टोवर, सार्जेंट विलियम नथानिएल हॉवर्ड और दुभाषिया अयाद मंसूर सकात की मौत हो गई थी। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘हमारा संदेश स्पष्ट है: अगर आप हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचाते हैं तो हम आपको ढूंढ निकालेंगे और दुनिया में आप चाहे कहीं भी हों आपको मार डालेंगे, फिर चाहे आप कानून से बचने की कितनी भी कोशिश क्यों न करें।”  

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति का अध्याय: सीएम साय ने किया ‘ADHYAY- The Women Who Lead’ का विमोचन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 11 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार की प्रेरक यात्राओं को समर्पित कॉफी टेबल बुक ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का विमोचन किया। यह कार्यक्रम रायपुर स्थित श्रीराम बिज़नेस पार्क में आयोजित कॉस्मो एक्सपो के […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत