ओडिशा में रैली के दौरान पीएम मोदी का बयान, कहा- ‘लोकसभा चुनाव में बीजेपी तोड़ेगी अपने सारे रिकॉर्ड’

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 11 मई 2024। देशभर में 13 मई को चौथे चरण का मतदान होने वाला है। इससे पहले सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। हाल ही में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में एक रैली में संबोधन किया है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में बीजेपी अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि मैं ओडिशा के लोगों का कर्जदार हूं।  मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपके प्यार और आर्शीवाद का ये कर्ज़, ज़्यादा मेहनत और देश की सेवा कर चुकाऊंगा। साथ ही ओडिशा को देश में एक विकसित राज्य बनाने के लिए भी मेहनत करूंगा।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने ने कहा कि 26 साल पहले आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने पोखरण में परमाणु टेस्टिंग की थी। इसी के साथ हमारी सरकार ने यह दिखा दिया कि देशभक्ति से ओत-प्रोत सरकार देशहित के लिए, देश की सुरक्षा के लिए, देश के लोगों को आशा-अपेक्षा के लिए कैसे काम करती है।

Leave a Reply

Next Post

POK में फहराया गया भारतीय झंडा, पाकिस्तानी सेना और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 मई 2024। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय झंडा फहराया गया। पाकिस्तान ने RAW को दोषी ठहराया क्योंकि अन्यायपूर्ण करों को लेकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ पीओके में बड़े पैमाने पर […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग