रिजिजू बोले- मणिपुर के मौजूदा हालात के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, विपक्ष की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 अगस्त 2023। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर की मौजूदा समस्याओं के लिए पिछली कांग्रेस सरकारों की लापरवाह रवैया जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार है जिसने पूर्वोत्तर पर ध्यान दिया है और आज क्षेत्र के कई हिस्सों में रेल लाइन बिछाई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि पूर्वोत्तर विकास का इंजन बने। रिजिजू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पूर्वोत्तर राज्यों के सांसदों से मुश्किल से ही मिलते थे, जबकि वह खुद अमस से राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे। उन्होंने कहा, जब हमारी सरकार बनी थी, तब पहली कैबिनेट बैठक में पीएम ने एक समूह गठित किया था और कहा था कि हर 15 दिन में पांच कैबिनेट और सात राज्य मंत्री पूर्वोत्तर का दौरा करेंगे। यह अब भी जारी है, यहां जितने भी मंत्री बैठे हैं, पूर्वोत्तर का दौरा कर चुके हैं।

वहीं, बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्र ने अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि मणिपुर में जो कुछ हुआ वह कई दशकों से चले आ रहे विरासत के मुद्दों के कराण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से लाए गए किसी भी प्रस्ताव का बीजेडी के समर्थन करने का सवाल ही नहीं उठता है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को तत्काल हटाने की मांग करते हुए आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की विफलता के लिए राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए अनुच्छेद 356 के इस्तेमाल का यह उपयुक्त मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को नहीं हटाना इस बात का संकेत है कि केंद्र परोक्ष रूप से राज्य सरकार की कार्रवाई का निष्क्रियता का समर्थन कर रहा है।

सरकार अहंकारी और महिला विरोधी: डिंपल
सपा की सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में मोदी सरकार को अहंकारी और महिला विरोधी करार दिया। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म और निर्वस्त्र करने के मामले को शर्मनाक बताते हुए डिंपल ने आरोप लगाया कि विफलता छिपाने के लिए भाजपा राजस्थान, छत्तीसगढ़ की घटनाओं का जिक्र कर रही है। भाजपा को उत्तर प्रदेश की स्थिति पर चर्चा करानी चाहिए, जहां एनसीआरबी के आंकड़े के मुताबिक महिलाओं के  खिलाफ सबसे अधिक अपराध होते हैं।

Leave a Reply

Next Post

दाल-चावल के बाद आटे की महंगाई करेगी परेशान! छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंचे गेहूं के दाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 अगरस्त 2023। सीमित आपूर्ति और त्योहारी सीजन से पहले मांग बढ़ने से घरेलू बाजार में गेहूं की कीमत छह माह के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। सरकार ने हाल में संकेत दिया था कि गेहूं की बढ़ती कीमत थामने के लिए […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर