टी20 वर्ल्ड कप के बाद हम शादी करा देंगे ऋषभ पंत से, फैन्स ने उर्वशी रौतेला को फिर किया ट्रोल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2022। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों खूब चर्चा में हैं, लेकिन अपने खेल के लिए नहीं, बल्कि इसलिए कि फैन्स को लगता है कि उर्वशी रौतेला इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पीछे हाथ धोकर पीछे पड़ गई हैं। दरअसल पंत और उर्वशी के बीच सोशल मीडिया पर डायरेक्ट भी काफी कहासुनी हो चुकी है। इसके बाद रौतेला ने लगातार पंत को लेकर कुछ ना कुछ बयान दिया, जिसके लिए वह लगातार ट्रोल भी हुई हैं। टीम इंडिया इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची हुई है और उर्वशी ने भी सोशल मीडिया के जरिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बात कही। जिसके बाद से फैन्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उर्वशी ने एक नई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें उन्होंने साड़ी पहनी हुई है और साथ ही मांग में सिंदूर भी भरा हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए रौतेला ने कैप्शन में लिखा, ‘प्रेम में पड़ी प्रेमिका को, सिंदूर से प्रिय कुछ नहीं होता। सारी रस्म रिवाज के साथ चाहिए, उम्रभर का साथ पिया तुमसे।

इस पोस्ट में हालांकि उर्वशी ने कहीं भी ऋषभ पंत का जिक्र नहीं किया है, लेकिन फिर भी फैन्स इसे उनसे जोड़कर ही इस पोस्ट को देख रहे हैं। इस फोटो पर एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘पंत को छोड़ दो वर्ल्ड कप के लिए प्लीज।’ वहीं एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘वर्ल्ड कप के बाद हम शादी करवा देंगे, लेकिन प्लीज उसको डाइवर्ट मत करो।’

Leave a Reply

Next Post

टेक्नोलॉजी और टैलेंट भारत की विकास यात्रा के 2 प्रमुख पिलर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 अक्टूबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में समावेश के वाहक के तौर पर प्रौद्योगिकी की महत्ता पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी (टेक्नोलॉजी) और प्रतिभा (टैलेंट) भारत की विकास यात्रा के दो स्तंभ हैं। मोदी ने यहां हो रहे […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान