वीआईपी संस्कृति को बढ़ावा देने की तैयारी! सांसदों, विधायकों के लिए अलग टोल लेन बनाने की मांग

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरु 06 जुलाई 2023। कर्नाटक में सांसदों, विधायकों और एमएलसी के लिए टोल प्लाजा पर अलग लेन बनाने की मांग उठी है। विधायकों ने इस मामले को कर्नाटक विधानसभा में उठाया तो विधानसभा स्पीकर यूटी खादेर ने राज्य के पीडब्लूडी मंत्री को नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से इस संबंध में बात करने के निर्देश दिए हैं।  बता दें कि कांग्रेस विधायक नरेंद्र स्वामी ने विधानसभा सत्र के दौरान यह मुद्दा उठाया था। कांग्रेस विधायक ने मांग की थी कि टोल प्लाजा पर वीवीआईपी के लिए अलग टोल गेट होना चाहिए। जिस पर विधानसभा स्पीकर ने पीडब्लूडी मंत्री को इस मुद्दे को नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के सामने उठाने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि मौजूदा सांसदों, विधायकों और एमएलसी के साथ ही पूर्व मंत्रियों को भी इस प्रस्तावित वीवीआईपी टोल गेट से गुजरने देने की मांग की जाएगी। विधानसभा स्पीकर के निर्देश के बाद पीडब्लूडी मंत्री जल्द ही एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 

कर्नाटक कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना
कर्नाटक कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राज्य को खाद्य अनाज की बिक्री बंद कर दी है। कर्नाटक कांग्रेस ने इसे बदले की राजनीति करार दिया और आरोप लगाया कि कर्नाटक में हार के बाद यह फैसला किया गया है। बता दें कि केंद्र ने अपने बफर स्टॉक से ओपन मार्केट सेल स्कीम के तहत राज्य सरकार को की जाने वाली चावल और अनाज की बिक्री पर रोक लगा दी थी। महंगाई से निपटने के प्रयासों और मानसून को लेकर पैदा हुई आशंका के तहत केंद्र ने यह फैसला किया था। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार की अन्न भाग्य योजना को बाधित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। बता दें कि अन्न भाग्य योजना के तहत कांग्रेस ने हर बीपीएल परिवार को राज्य में 10 किलो चावल देने का वादा किया था। 

Leave a Reply

Next Post

बढ़ते भाव के बीच खेतों से चोरी होने लगे टमाटर, किसान को लगा इतने लाख का चूना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरु 06 जुलाई 2023। देश में टमाटर की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देशभर में टमाटर के दाम 100-150 रुपये प्रति किलो तक पार हो गए हैं। आलम ये है कि आम नागिरकों के लिए खाने में टमाटर का इस्तेमाल करना हकीकत से काफी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल