केजरीवाल बोलेः 2 जून को मुझे सरेंडर करना है, दिल्ली के काम नहीं रुकने देंगे, जेल के अंदर से चलाएंगे सरकार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 मई 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2 जून को मुझे सरेंडर करना है। वह 2 जून को अपने आपको सरेंडर करने के लिए घर से 3 बजे निकलेंगे। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें जेल में जनता की चिंता होती है। जेल के अंदर से भी दिल्ली के काम चलते रहेंगे। दिल्ली के काम नहीं रुकने देंगे। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के मांगा है कि उनके माता-पिता के लिए प्रथना करें। उनके माता-पिता की तबियत सही नहीं रहती है। केजरीवाल ने आगे कहा कि जेल में इन्सुलिन नहीं दी गई थी। जिससे किडनी और लिवर में असर हुआ है। जेल में 50 दिन के अंदर उनका वजन घटा है। 74 किलो से 64 किलो वजन हो गया है। डॉक्टर ने इसे बड़ी बीमारी का संकेत बताया है। 2 जून को मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। इस बार मैं कब तक जेल में रहूंगा, इसका नहीं पता, लेकिन मेरे हौंसले बुलंद हैं। जब मैं जेल में था तो मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया गया।

केजरीवाल की यूपी-हरियाणा सरकार से अपील
उधर, केजरीवाल ने दिल्ली में जल संकट को लेकर भाजपा से राजनीति न करते हुए अपील की है कि यूपी और हरियाणा से दिल्ली को पानी दिलवा दें। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपील की है। दिल्ली सीएम ने एक्स पर लिखा, ‘इस बार पूरे देश में अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से देश भर में पानी और बिजली का संकट हो गया है। पिछले वर्ष, दिल्ली में बिजली की पीक डिमांड 7438 MW थी। इसके मुकाबले इस साल पीक डिमांड 8302 MW तक पहुंच गई है। पर इसके बावजूद दिल्ली में बिजली की स्थिति नियंत्रण में है, अन्य राज्यों की तरह पॉवर कट नहीं लग रहे।

केजरीवाल ने आगे लिखा, ‘पर इतनी भीषण गर्मी में पानी की डिमांड बहुत बढ़ गई है। और जो पानी दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से मिलता था, उसमें भी कमी कर दी गई है। यानी डिमांड बहुत बढ़ गई और सप्लाई कम हो गई। हम सबको मिलकर इसका निवारण करना है। मैं देख रहा हूं कि बीजेपी के साथी हमारे खिलाफ धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। इस से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। मेरी सभी से हाथ जोड़ कर विनती है कि इस वक्त राजनीति करने की बजाय, आइए मिलकर दिल्ली के लोगों को राहत दिलवाएं। यदि बीजेपी हरियाणा और यूपी की अपनी सरकारों से बात करके एक महीने के लिए दिल्ली को कुछ पानी दिलवा दें तो दिल्ली वाले भाजपा के इस कदम की खूब सराहना करेंगे। इतनी भीषण गर्मी किसी के हाथ की बात नहीं। लेकिन हम सब मिलकर काम करें तो लोगों को इस से राहत तो दिलवा सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

कन्याकुमारी में पीएम मोदी के ध्यान का दूसरा दिन, भगवा कुर्ते-गमछे में दिखे प्रधानमंत्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कन्याकुमारी 31 मई 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी दौरे पर हैं। वे एक जून की शाम तक विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यानमग्न रहेंगे। आज उनके ध्यान का दूसरा दिन है। पीएम मोदी के ध्यान का एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में पीएम मोदी भगवा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां