कोराना ने बढ़ाई चिंता: देश में सक्रिय मरीज 15 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 2.71 लाख से अधिक मामले, 314 की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जनवरी 2022। भारत में कोरोना की तीसरी लहर जारी है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कभी तेजी तो कभी कमी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में दो लाख 71 हजार 202 मामले सामने आए हैं जो कि शनिवार की तुलना में 2,369 अधिक है। वहीं बीते 24 घंटे में 314 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं देश में सक्रिय मामले 15 लाख (15,50,377) को पार कर गए हैं। इस दौरान एक लाख 38 हजार 331 लोग स्वस्थ भी हुए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.11 फीसदी हो गई है। देश में लोगों के स्वस्थ होने की दर 95.59 फीसदी है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक 156.76 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं। देश में कोरोना संक्रमण दर 16.28 फीसदी हो गई है। शनिवार को जहां पॉजिटिविटी रेट 16.66 फीसदी दर्ज की गई थी। साप्ताहिक संक्रमण दर 13.69 फीसदी है। अभी तक 70.24 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 16,65,404 टेस्ट किए गए हैं। 

ओमिक्रॉन के मामले 7500 के पार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 7,743 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में 28.17 फीसदी की वृद्धि हुई है।

देश के इन राज्यों में कोरोना का सबसे अधिक कहर
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे अधिक 42,462 मामले महाराष्ट्र में फिर कर्नाटक में बीते 24 घंटों में कोरोना के 32,793 नए केस मिले हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 23,989 मरीज सामने आए हैं। 22,645 मामलों के साथ बंगाल चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं 20,718 मरीजों के साथ दिल्ली पांचवें स्थान पर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में भी 16000 से अधिक केस सामने आए हैं। बिहार में कोरोना के 6,325 मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Next Post

'नायक' के अवतार में दिखे सीएम शिवराज सिंह चौहान, मंच से किया 2 अधिकारियों को सस्पेंड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव राजगढ़ 16 जनवरी 2022। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजगढ़ जिले में नायक फिल्म के किरदार अनिल कपूर की तरह दिखाई दिए. उन्होंने शनिवार को ओलावृष्टि के दौरे के दौरान मंच से ही दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. मुख्यमंत्री ने राजगढ़ और खिलचीपुर […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल