तेज प्रताप बोले- एम्स में लालू यादव को गीता पाठ से रोका, अज्ञानी को महापाप की कीमत चुकानी होगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जुलाई 2022। दिल्ली के एम्स में भर्ती आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को गीता पाठ करने और सुनने से रोका गया है। उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। तेज प्रताप ने कहा कि एम्स में लालू यादव को गीता पाठ सुनने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें ऐसा करने से रोकने वाले उस अज्ञानी को इस महापाप की कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया।

तेज प्रताप यादव ने अपने हालिया ट्वीट में लिखा कि उनके पिता लालू यादव को अस्पताल में श्रीमद भगवत गीता का पाठ करने और सुनने से रोक दिया गया। जबकि लालू को गीता पाठ पढ़ना और सुनना काफी पसंद है। गीता पाठ से रोकने वाले वाले उस अज्ञानी को ये नहीं पता कि इस महापाप की कीमत उसे इसी जन्म में चुकानी होगी।’ उन्होंने इसके साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें गीता पाठ करने के फायदे बताए गए हैं।

इससे पहले तेज प्रताप ने सोमवार रात एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि लालू यादव को फिलहाल अपने परिवार और बिहार की जनता की जरूरत है। उन्हें चापलूसों की जरूरत नहीं हैं। कुछ बाहर वाले लोग खुद को मुंह मियां मिठ्ठू बता रहे हैं और भोला-भाला बनकर उनके पिताजी की सेवा का दिखावा कर रहे हैं। ऐसे कपटी और पाखंडी को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। लालू प्रसाद यादव बीते कुछ दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। राबड़ी आवास में सीढ़ीयों से गिरने के बाद उन्हें फ्रैक्चर आया था और पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें दिल्ली एम्स लाया गया। हाल ही में उन्हें एम्स के सीसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उनकी सेहत में सुधार है लेकिन उन्हें फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना, संजय राउत ने बताया- क्यों लिया है फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जुलाई 2022। राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना ने एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान किया है। पार्टी के सीनियर नेता संजय राउत ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसका मतलब भाजपा का समर्थन करना नहीं है। हम आदिवासी […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म