होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ से मचेगी बाजार में हलचल

Indiareporter Live
शेयर करे

ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन का आईपीओ देगा बाजार को नई रफ्तार, 17 अगस्त से खुलेगा इश्यू

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 13 अगस्त 2026। भारत के तेजी से विस्तार करते इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड अब शेयर बाजार में बड़ा कदम रखने जा रही है। कंपनी का ₹2,600 करोड़ का आईपीओ 17 अगस्त 2026 को खुलेगा और 19 अगस्त को बंद होगा। इश्यू का प्राइस बैंड ₹57 से ₹60 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है, जबकि निवेशकों को न्यूनतम 250 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। खास बात यह है कि कंपनी ने दिसंबर 2025 में डीआरएचपी दाखिल करने से पहले निजी प्लेसमेंट के जरिए ₹1,650 करोड़ जुटाए थे, जिसमें 360 वन, एसबीआई लाइफ और राधाकिशन दमानी जैसे निवेशकों की भागीदारी रही।

ब्लैकस्टोन के हेड ऑफ़ रियल एस्टेट इंडिया आशीष मोहता ने इसे भारत का पहला इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स-केंद्रित आईपीओ बताया। उनके मुताबिक होराइजन उच्च गुणवत्ता वाली संपत्तियों और बड़े कॉरपोरेट किरायेदारों के साथ देश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। कंपनी के सीईओ उर्वीश रंभिया के अनुसार, छह वर्षों में होराइजन देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म बन चुका है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 14 अगस्त को खुलेगी।

Leave a Reply

Next Post

शंकेश ज्वेलर्स का ₹347 करोड़ का आईपीओ 18 अगस्त को खुलेगा 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 13 अगस्त 2026। मुंबई मुख्यालय वाली बी2बी ज्वेलरी कंपनी शंकेश ज्वेलर्स लिमिटेड अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर बाजार में उतरने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 18 अगस्त 2026, मंगलवार को खुलेगा और 20 अगस्त 2026, गुरुवार को बंद होगा। इससे […]

You May Like

मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप....|....इंदौर की 9वीं की छात्रा ने नेशनल तैराकी में रचा इतिहास, जयपुर में जीता गोल्ड मेडल....|....विदेशी गिफ्ट का झांसा देकर सेवानिवृत्त शिक्षिका से 23.70 लाख की ठगी....|....90 साल बाद फिर होगी ऐतिहासिक बौद्ध स्तूप की खुदाई....|....भूमि के बदले रोजगार संबंधी शिकायतों की जांच के लिए एसईसीएल ने गठित की उच्चस्तरीय समिति....|....एमपी में कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार....|.... महाकाल की नगरी में गूंजेगा कांग्रेस का शंखनाद....|....नक्सलियों के साथ तिरंगा यात्रा निकालने वाली भाजपा सरकार निर्दोष आदिवासियों की रिहाई पर मौन क्यों? - कांग्रेस....|....छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ा त्योहार, ‘हरेली हमारी आत्मा है’ - भूपेश बघेल....|....गोल्ड, सिल्वर और डायमंड के बाद अब शेयर बाजार में ललिता ज्वेलरी की एंट्री