सना रहीस खान का एडवेंचर भरा ब्रेक

Indiareporter Live
शेयर करे

कानून की शेरनी बनी स्काइडाइविंग क्वीन 

न्यूज़ीलैंड में सना रहीस खान का नया रूप

जब सना रहीस खान ने कोर्टरूम की जगह आसमान चुना

इंडिया रिपोर्टर लाइव

(अनिल बेदाग)

मुंबई 07 नवंबा 2025। बीते एक साल में लगातार चर्चित मुकदमों में जीत दर्ज कर कानूनी दुनिया में अपनी पहचान और भी मजबूत करने वाली जानी-मानी वकील सना रहीस खान अब अदालतों के तनाव से दूर, नई ऊर्जा के साथ लौटने के लिए न्यूज़ीलैंड की खूबसूरत वादियों में सुकून के पल बिता रही हैं।

काले गाउन की जगह अब उन्होंने पहने हैं बूट्स और स्नो जैकेट्स और कोर्टरूम की बहसों से हटकर अब आसमान की ऊँचाइयों से छलांग लगाई है। सना का यह ट्रिप किसी आम छुट्टी जैसा नहीं, बल्कि एक सिनेमाई एडवेंचर बन गया जहाँ उन्होंने 15,000 फीट की ऊँचाई से स्काइडाइविंग की, ग्लेशियरों के ऊपर हेलिकॉप्टर से उड़ान भरी, बर्फ़ से ढकी चोटियों पर लैंडिंग की, मिलफोर्ड साउंड के जादुई नज़ारों का आनंद लिया, ग्लेनॉर्की की परीकथा जैसी घाटियों में टहलीं, वानाका ट्री के पास तस्वीरें खिंचवाईं और पहाड़ों व धुंध के बीच सपनों जैसे ट्रेल्स पर हाइकिंग की।

हर तस्वीर में दिखता है उनका वही संतुलन ताकत और शांति का, महत्वाकांक्षा और विनम्रता का।

सना कहती हैं,  “हर जीत के पीछे घंटों की तैयारी, तनाव और त्याग होता है। काम और रोमांच के बीच संतुलन मेरे लिए ज़रूरी है।

न्यूज़ीलैंड ने मुझे वो स्पेस दिया — जहाँ मैं फिर से खुद से जुड़ सकी। 15,000 फीट की ऊँचाई से छलांग लगाना मेरे लिए सिर्फ एडवेंचर नहीं था, बल्कि अपनी सीमाओं को परखने और डर को छोड़ देने का तरीका था।”

कोर्टरूम की क्रूसेडर से लेकर स्काइडाइविंग एडवेंचरर तक, सना रहीस खान की ये यात्रा याद दिलाती है कि असली ताकत सिर्फ़ डटे रहने में नहीं, बल्कि कभी-कभी छोड़ देने और उड़ जाने में भी है। वापसी पर उनकी मुस्कान और ऊर्जा साफ़ बताती है कि ये सिर्फ़ एक ट्रिप नहीं, बल्कि एक रिन्यूअल था  जहाँ उन्होंने अपने भीतर की शक्ति और शांति दोनों को फिर से खोज लिया।

“एडवेंचर आपको विनम्र बनाता है,” सना मुस्कुराते हुए कहती हैं। “ये सिखाता है कि आप एक साथ शक्तिशाली और शांत हो सकते हैं, यही संतुलन मैं अपनी ज़िंदगी और अपने पेशे दोनों में बनाए रखना चाहती हूँ।”

Leave a Reply

Next Post

फिल्म ‘हाय जिंदगी’ का मुद्दा पहुंचा अदालत, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव (अनिल बेदाग) नई दिल्ली/मुंबई 07 नवंबर 2025। आगामी फिल्म ‘हाय जिंदगी’ की थीम अब अदालत के दरवाज़े तक पहुंच गई है। बलात्कार के प्रावधान (बीएनएस धारा 63) को जेंडर न्यूट्रल बनाने की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है। […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर