चंडीगढ़ में खिलाड़ियों का सम्मान: हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़, सीएम मान बोले- अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जल्द

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 अगस्त 2024। पेरिस ओलंपिक में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को आज चंडीगढ़ में सम्मानित किया गया। पंजाब सरकार की तरफ से रविवार को चंडीगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। इस दौरान सीएम भगवंत मान की तरफ से कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की इनामी राशि देकर उनको सम्मानित किया है। साथ ही ओलंपिक में हिस्से लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपये की राशि के चेक दिए गए। खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हॉकी को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। जल्द मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट करवाया जाएगा। इसके लिए विदेश की टीमों को बुलाया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर भारतीय हॉकी फेडरेशन के साथ बात चल रही है। बेल्जियम, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों को न्योता प्रतियोगिता के लिए न्योता देंगे। 

सेक्टर-26 में सुबह 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार की तरफ से कुल 9.35 करोड़ रुपये की राशि खिलाड़ियों को जारी की गई। कार्यक्रम के दौरान पंजाब के सभी 10 हॉकी खिलाड़ी मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मंच पर बैठे हुए थे। सीएम मान की कुर्सी खिलाड़ियों के बीचों-बीच लगाई गई थी। 

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी के कांस्य पदक विजेता पंजाब के खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ ब्रांड अबेंसेडर बनाया जाएगा। खिलाड़ियों पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी। इसके अलावा नशे के खिलाफ ऐड बनाए जाएंगे जिससे पंजाब के युवा नशे की तरफ न जाएं। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में ब्रांज मेडल मुकाबले से पहले सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया से दूर रहे। यही वजह रही कि हम सेमीफाइन तक पहुंचे। खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। ब्रांज मेडल मैच में जीत दर्ज की और देश के लिए मेडल जीता।  

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में जो प्रदर्शन किया है वह तारीफ के काबिल है। देश की टीम में 10 हॉकी खिलाड़ी पंजाब के हैं। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। ओलंपिक खिलाड़ियों ने पदक जीतकर पंजाबियों के खून में नया जोश भरा है। इस राज्य के नौजवानों को एक नई दिशा मिली है। कार्यक्रम में कई मंत्री विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।  बता दें कि हॉकी टीम में पंजाब के 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनको सम्मानित किया गया है। इनमें हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, गुरजंट सिंह, मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, किशन बहादुर पाठक और जुगराज सिंह शामिल हैं। इसके अलावा शूटिंग में छह, शॉटपुट, एथलेटिक्स और गोल्फ में पंजाब के एक-एक खिलाड़ी ने ओलंपिक में हिस्सा लिया था, इनको भी 15-15 लाख रुपये की राशि के साथ सम्मानित किया गया। भारत की हॉकी टीम ने ओलंपिक में लगातार दो बार पदक जीता है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी टीम पदक जीतने में सफल रही थी।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- 'आरएसएस के जरिए लोकसेवकों की भर्ती कर रही सरकार'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अगस्त 2024। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने हाल में UPSC की ओर से कुछ पदों पर भर्ती के लिए निकाले गए आवेदन पर सवाल उठाते हुए सरकार […]

You May Like

पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त