महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ी, नागपुर में एक हफ्ते का पूर्ण लॉक डाउन

indiareporterlive
शेयर करे

15 से 21 मार्च तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 11 मार्च 2021।  महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के चलते हालात दिन-ब-दिन भयावह होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने नागपुर में एक सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है।वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को इसका एलान करते हुए कहा कि शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आपात सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी।

पांच माह का टूटा रिकॉर्ड

महाराष्ट्र में कोरोना के पिछले महीने के कई रिकॉर्ड्स टूटते जा रहे हैं। राज्य के कई जिलों में लगाई जा रहीं पाबंधियों के बीच बुधवार को कोरोना मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। राज्य में कुल 13,659 नए मामले मिले।  मरीजों की यह संख्या 7 अक्तूबर के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। 7 अक्तूबर को 14,578 मामले आए थे। देश में अभी मिल रहे कुल मामलों में से 60 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र में मिल रहे हैं।

नागपुर नगर निगम ने बुधवार को कहा था कि कोरोना के नए मामले महिलाओं और 20 से 40 आयु वर्ग के लोगो में आ रहे हैं। नागपुर नगर निगम के कमिश्नर राधाकृष्णन बी ने बुधवार को कहा था कि लोग महामारी को हल्के में ले रहे हैं, बिना उनकी मदद हम इस महामारी पर काबू नहीं पा सकते हैं, सरकार ने सभी आर्थिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं, हम नहीं चाहते हैं कि पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए, लेकिन अगर हालात खराब होते हैं तो हम लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं।

बता दें कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण जारी है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री समेत कई नेताओं ने कोविड का टीका लगवाया है।

Leave a Reply

Next Post

मेडिकल बुलेटिन जारी,एमआरआई कराया गया, डॉक्टरों ने ममता की सेहत को बताया ठीक

शेयर करेनंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चोटिल हुईं ममता बनर्जी  दाएं कंधे, गले और हाथ पर चोटें आई है इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 11 मार्च 2021। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान हुए कथित हमले में घायल राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक