प्रेम राय की फ़िल्म फसल होगी 25 मार्च को पैन इंडिया रिलीज,आम्रपाली निरहुआ निभा रहे हैं मुख्य भूमिका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ रंजन सिन्हा

मुंबई 19 मार्च 2024। भारत किसानों का देश है और किसानों की दशा को लेकर पहली बार भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और सुपर हॉट अभिनेत्री आम्रपाली दुबे फिल्म “फसल” लेकर आ रहे हैं, जो पैन इंडिया 25 मार्च को होली के अवसर पर रिलीज होगी। श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म “फसल” के निर्माता प्रेम राय हैं और फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल किया है। फिल्म के निर्माता अब इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। निर्माता ने कहा कि यह फिल्म भोजपुरी के दर्शकों को होली का उपहार होगी। इसलिए वे सभी अपने परिजनों के साथ इस फिल्म को नजदीकी सिनेमा घरों में जाकर जरूर देखें। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टार फिल्म फसल का ट्रेलर पहले ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म के ट्रेलर के बाद दर्शकों को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से था, जो अब खत्म होने वाला है। फिल्म को लेकर निर्माता प्रेम राय ने कहा कि फसल भारतीय सिनेमा के साथ-साथ किसानों को काफी प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए भारतीय किसानों को समझने के लिए यह फिल्म जरूर देखें। क्योंकि यह हमारे अन्नदाता को सम्मान होगा।

फिल्म को लेकर निरहुआ ने कहा कि फसल एक ऐसी फिल्म है जिसकी परिकल्पना कभी भोजपुरी में नहीं की गई है। इस फिल्म के किरदार को जीना मेरी लाइफ के बेहतरीन लम्हों में से एक है इसलिए मैं भोजपुरी के दर्शकों से आग्रह करूंगा कि वह जरूर इस फिल्म के देखें और अपना खूब सारा प्यार और आशीर्वाद दें। आम्रपाली दुबे ने भी इस फिल्म को लेकर लोगों से प्यार और दुलार देने की अपील की। कहा कि यह फिल्म न सिर्फ देश के किसानों के बीच जागरूकता लाएगी, बल्कि सरकारी तंत्र की आखें खोलेगी। वहीं देश की महिलाओं के लिए भी बहुत ही खूबसूरत संदेश देने की कोशिश की गई है कि एक पति के सुख-दुख की सहभागी होने के नाते पत्नी का क्या-क्या कर्त्तव्य हो सकता है।

पराग पाटिल की मानें तो फ़िल्म एक किसान की कहानी और उसके द्वारा उपजाए गए फसलों की कीमत के इर्दगिर्द की कठिनाइयों और चुनौतियों को इंगित करते हुए बनाई गई है। फ़िल्म फसल की कहानी मैंने लिखी है, जबकि संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखा है। फ़िल्म के गीत अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव , विमल बावरा व विजय चौहान हैं और संगीतकार ओम झा व आर्या शर्मा हैं।  सिंगर आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत व शिल्पी राज ने। फ़िल्म फसल के सह निर्माता हैं सतीश आशवानी। फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफी  साहिल जे अंसारी, एक्शन हीरा यादव हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्बे व कानू मुखर्जी और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Leave a Reply

Next Post

टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा मनी मेराज का गाना "कहां से हुनर लईलू हो दिलवा तोड़ के"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव / रंजन सिन्हा मुंबई 19 मार्च 2024। मनी मेराज के जन्मदिन पर रिलीज हुआ सैड सॉन्ग “कहां से हुनर लईलू हो दिलवा तोड़ के” ने तहलका मचा दिया और रिलीज के 9वें दिन में ही गाने यूट्यूब पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है। […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम