मैच के बाद भारत-बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने मिलाए हाथ, बीसीबी ने मामले पर क्या दिया स्पष्टीकरण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बुलावायो 18 जनवरी 2026। भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 विश्व कप का मुकाबला खेला गया। दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद के बीच भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने मैच के बाद एक दूसरे से हाथ मिलाए। दरअसल, इसकी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाए थे। इस घटना ने एशिया कप की याद ताजा कर दी थी जब भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाए थे। 

टॉस के दौरान क्यों नहीं मिलाए थे हाथ

  • टॉस के दौरान कप्तानों द्वारा हाथ नहीं मिलाए जाने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने स्पष्टीकरण दिया था। 
  • बीसीबी ने कहा था कि उपकप्तान जावेद अबरार द्वारा भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे से हाथ नहीं मिलाना अनादर नहीं है क्योंकि यह जानबूझकर नहीं किया गया। 
  • बीसीबी ने कहा कि अबरार के दिमाग से यह बात निकल गई थी। 
  • दरअसल, नियमित कप्तान अजिजुल हकीम मैच से पहले बीमार हो गए थे जिस कारण टॉस के लिए अबरार आए थे।

भारत ने रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत
भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को खेले गए अंडर-19 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम ने 18 रन से शानदार जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिज्ञान कुंडू और वैभव सूर्यवंशी की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 48.4 ओवर में 238 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम को बारिश के कारण डीएलएस प्रणाली के जरिये 29 ओवर में 165 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। टीम 28.3 ओवर में 146 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए कप्तान अजिजुल हकीम ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से विहान मल्होत्रा ने चार विकेट लिए जबकि खिलान पटेल ने दो सफलाएं अपने नाम कीं। इसके अलावा दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाए। 

बीसीबी ने क्या दिया था बयान?

  • इस घटना पर सफाई देते हुए बीसीबी ने कहा, ‘विपक्षी कप्तान से हाथ न मिलाना पूरी तरह अनजाने में हुआ और यह एक क्षणिक असावधानी का परिणाम था। इसका उद्देश्य किसी भी तरह का अनादर या असम्मान दिखाना नहीं था।’
  • बोर्ड ने कहा कि उन्होंने इस घटना को गंभीरता से लिया है, क्योंकि खेल भावना और विरोधी टीम के प्रति सम्मान बनाए रखना बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करने वाले हर खिलाड़ी की बुनियादी जिम्मेदारी है।
  • बीसीबी ने बताया था कि टीम प्रबंधन को इस संबंध में तुरंत आवश्यक निर्देश दिए गए और खिलाड़ियों को खेल भावना, आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखने की याद दिलाई गई।

Leave a Reply

Next Post

'जब तक धर्म भारत का मार्गदर्शन करेगा, देश विश्वगुरु बना रहेगा', बोले आरएसएस चीफ मोहन भागवत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 जनवरी 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि जब तक धर्म भारत का मार्गदर्शन करता रहेगा, देश विश्वगुरु बना रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के पास जो आध्यात्मिक ज्ञान है, वह दुनिया में कहीं […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां