विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर होगी रार! शरद पवार ने ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के दिए संकेत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुणे 22 जून 2024। लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी एसपी जोश में है। यही वजह है कि पार्टी ने संकेत  दिए हैं कि लोकसभा चुनाव में वे भले ही कम सीटों पर मान गए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की पार्टियों के बीच सीट बंटवारे के दौरान वे कम सीटों पर सहमत नहीं होंगे। एनसीपी एसपी के दौरान शरद पवार ने ऐसे संकेत दिए हैं। शरद पवार ने शुक्रवार को पुणे में पार्टी की दो बैठकों में हिस्सा लिया। एक बैठक पार्टी पदाधिकारियों की थी, वहीं दूसरी बैठक पार्टी के विधायकों और नवनिर्वाचित सांसदों की थी। 

विधानसभा चुनाव में अलग होगी तस्वीर
पहली बैठक में शामिल हुए पुणे एनसीपी (एसपी) के प्रमुख प्रशांत जगताप ने कहा कि ‘शरद पवार ने सभी को बताया कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में कम सीटों पर चुनाव इसलिए लड़ा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के साथ गठबंधन बरकरार रहे।’ जगताप ने कहा, ‘उन्होंने (शरद पवार) संकेत दिया कि विधानसभा चुनाव में तस्वीर अलग होगी।’ जगताप ने बताया कि एनसीपी (एसपी) प्रमुख ने पुणे, बारामती, मावल और शिरूर लोकसभा क्षेत्रों की विधानसभा सीटों की स्थिति की भी समीक्षा की।

फिलहाल तय नहीं कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी एनसीपी एसपी
दूसरी बैठक में शामिल हुए पार्टी के एक नेता ने बताया कि शरद पवार ने सांसदों और विधायकों से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। हालांकि राज्य एनसीपी (एसपी) प्रमुख जयंत पाटिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह एमवीए सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान कितनी सीटें मांगेगी। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कोई ‘बड़ा भाई और छोटा भाई’ नहीं है, सभी बराबर हैं।’ बारामती विधानसभा सीट से उम्मीदवारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बारामती से कौन चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला पवार ही करेंगे। उल्लेखनयी है कि अभी बारामती सीट से एनसीपी प्रमुख अजित पवार विधायक हैं। लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी बारामती सीट पर सभी की निगाहें रहेंगी।  

‘अजित पवार की पार्टी के कई विधायक हमारे संपर्क में’

देशमुख ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के विधायकों में काफी घबराहट है और उनमें से कुछ एनसीपी (एसपी) नेताओं को फोन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘देखते हैं कि उनके साथ क्या किया जाना है।’ बता दें कि लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी गठबंधन के तहत एनसीपी (एसपी) ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से आठ लोकसभा सीटों पर उसे जीत मिली। वहीं अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट ने चार सीटों पर चुनाव लड़कर केवल एक सीट जीती।

Leave a Reply

Next Post

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी की तस्वीरें हुई लीक: मेहंदी की तस्वीर वायरल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 जून 2024। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन बंधने वाले है। उनकी शादी से पहले, जोड़े की मेहंदी समारोह की एक अंदर की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। कपल के दोस्त जाफ़र अली मुंशी ने […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम