बाज नहीं आ रहे हूती, हिंद महासागर-लाल सागर में छह अभियान चलाने का दावा; तीन जहाजों पर बोला हमला

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काहिरा 02 जून 2024। इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच फलस्तीन के समर्थन में यमन के हूतियों ने लाल सागर और हिंद महासागर में छह अभियान चलाए। इस दौरान एक अमेरिकी विमानवाहक पोत, एक युद्धपोत और तीन जहाजों को निशाना बनाया। यह जानकारी ईरान समर्थित समूह के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने दी।

बाज नहीं आ रहे हूती, लाल सागर में जहाजों को बनाया निशाना
ईरान गठबंधन हूती संगठन लाल सागर में नवंबर से लगातार ड्रोन हमले कर रहा है। इससे जहाजों को दक्षिणी अफ्रीका की तरफ मुड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस्राइल-हमास युद्ध के बढ़ने की आशंका है, इससे मध्य-पूर्व एक बार फिर अस्थिर हो सकता है। इस साल मार्च में हूती संगठन के एक नेता ने कहा था कि वह इस्राइल से जुड़े जहाजों को रोकने के लिए वह हमले तेज कर रहा है।

कई मिसाइलों और ड्रोन से हमला
याह्या सारी ने शनिवार को कहा कि हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के उत्तर में स्थित अमेरिकी विमानवाहक पोत आइजनहावर को कई मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। यह हमला पिछले 24 घंटों में दूसरी बार किया गया है। 

इनको बनाया गया निशाना
प्रवक्ता ने आगे बताया कि अन्य अभियानों में लाल सागर में एक अमेरिकी युद्धपोत और अबलियानी जहाज को निशाना बनाया गया है। साथ ही मैना जहाज को भी निशाना बनाया गया। इस जहाज पर लाल सागर और अरब सागर में दो बार हमला करने की कोशिश की गई। इसके अलावा, हिंद महासागर में जहाज अलोराईक को भी निशाना बनाया गया।हूती विद्रोहियों के ड्रोन और मिसाइल हमलों का उद्देश्य बाब अल-मंडब जलडमरूमध्य और अदन की खाड़ी है। इन हमलों की वजह से जहाजों को दक्षिणी अफ्रीका की तरफ मुड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका ने हासिल किया टी20 विश्व कप का तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य, आरोन-आंद्रिस की रिकॉर्ड साझेदारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव डलास 02 जून 2024। आरोन जोंस और आंद्रिस गोउस ने दमदार बल्लेबाजी कर अमेरिका को कनाडा के खिलाफ ग्रुप-ए के मुकाबले में सात विकेट से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में विजय शुरुआत दिलाई। कनाडा ने नवनीत धालीवाल और निकोलस किरटोन के अर्धशतकों से […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम