भारत से पिछले चार में से तीन वनडे जीत चुका बांग्लादेश, बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में तीसरी बार हराया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 सितम्बर 2023। एशिया कप 2023 के आखिरी सुपर फोर मुकाबल में बांग्लादेश ने भारत को छह रन से हरा दिया। टीम इंडिया इस मैच में पांच बदलाव के साथ उतरी थी, लेकिन रोहित शर्मा एंड कंपनी की यह रणनीति काम नहीं आई। बांग्लादेश ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 265 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 49.5 ओवर में 259 रन पर सिमट गई। इस मैच में शुभमन गिल ने शतक जड़ा, लेकिन उनका शतक बेकार गया। हालांकि, इस हार से टीम इंडिया को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और बांग्लादेश की टीम बाहर हो चुकी है। अब भारत को 17 सितंबर को श्रीलंका से फाइनल में भिड़ना है। 

बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में बांग्लादेश ने फिर हराया

भारत के खिलाफ मैच में बांग्लादेश ने कई रिकॉर्ड्स बनाए। यह बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की पिछले चार वनडे में तीसरी हार थी। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले चार वनडे में टीम इंडिया को एकमात्र जीत पिछले साल 10 दिसंबर को मिली थी, जब टीम ने बांग्लादेश को 227 रन से हराया था। किसी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम की बांग्लादेश के खिलाफ यह तीसरी हार रही। इससे पहले टीम 2007 वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश से पांच विकेट से हारी थी। फिर 2012 एशिया कप में बांग्लादेश की टीम ने भारत को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद अब फिर से एशिया कप में ही हार मिली है।

पिछले 13 मैचों में पहली बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती

वनडे एशिया कप में यह पिछले 13 भारत-बांग्लादेश मैचों में पहली बार है, जब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की हो, नहीं तो दोनों टीमों के बीच पिछले 12 वनडे एशिया कप मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ही जीत हासिल की थी। अब तक वनडे एशिया कप में भारत-बांग्लादेश की टीमें 13 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 11 और बांग्लादेश की टीम ने दो मुकाबले जीते हैं। 

भारत के खिलाफ वनडे में शाकिब ने सबसे ज्यादा विकेट लिए

बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान को तीन विकेट मिले। वहीं, तंजीम हसन और मेहदी हसन को दो-दो विकेट मिले। कप्तान शाकिब और मेहद हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला। भारत-बांग्लादेश वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में शाकिब 29 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। मुस्तफिजुर 25 विकेट के साथ दूसरे, पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर मशरफ मोर्तजा 23 विकेट के साथ तीसरे और पूर्व बांग्लादेशी स्पिनर मोहम्मद रफीक 18 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं। टॉप पांच में भारत का सिर्फ एक गेंदबाज है। अजीत अगरकर 16 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर एलओसी के करीब आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़, अब तक 3 आतंकी ढेर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 16 सितम्बर 2023। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को गोलीबारी हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में तीन अधिकारियों की हत्या के बाद छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर चलाये […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां