बुझ गया घर का इकलौता ‘दीपक’: तालाब में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, दो साल पहले हुई शादी; मासूम हुआ अनाथ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा 10 नवंबर 2025। उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकेजा के आश्रित ग्राम आमपाली की है, जहां 24 वर्षीय मनोज प्रजापति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची डीडीआरएफ की नगर सेना की टीम ने 9 घंटे की मशक्कत के बाद शव को तालाब से बरामद किया। वहीं इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई, जहां आगे की कार्यवाही की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक 24 वर्षीय मनोज प्रजापति रोज की तरह रविवार की सुबह 10 बजे नहाने के लिए गांव से लगे डबरी तालाब में गया हुआ था। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह अपने घर वापस नहीं लौटा, तब परिजन तालाब के पास उसे देखने के लिए तालाब के पचरी पर उसका कपड़ा रखा हुआ था। लेकिन मनोज वहां मौजूद नहीं था। जहां उन्हें डूबने की आशंका हुई और इसकी सूचना गांव के सरपंच और अन्य लोगों को पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने शव की तलाश के लिए डीडीआरएफ नगर सेना की टीम को बुलाया। जहां रविवार को रेस्क्यू शुरू करने के बाद देर रात तक चला। लेकिन उसका शव नहीं मिल पाया। सोमवार की सुबह जब वह फिर से गांव पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया, तब शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल था।

बताया जा रहा है कि मृतक गांव में ही गुपचुप का ठेला लगाता था और अपने-अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा था। मनोज की शादी को महज 2 साल हुए हैं और 9 माह का एक बच्चा भी है।
उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस परिजनों का बयान दर्ज की है। वहीं आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

'अब भाजपा वाले सोना इकट्टा कर रहे, पहले नोटबंदी से पैसा जुटाया'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 10 नवंबर 2025। प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा, किसानों को वोट लेने के लिए गुमराह किया। उनको झूठा आश्वासन दिया। उनसे गया कि आपकी आय दोगुनी हो जाएगी। लेकिन, कुछ नहीं हुआ। आज महंगाई चरम पर हैं। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल